फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Five people were detained from Parangoli for questioning

Kathua News: परंगोली से पांच लोग हिरासत में

Thu, 01 May 2025 01:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 01 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Five people were detained from Parangoli for questioning
हीरानगर पुलिस कर रही गहनता से पूछताछ
विज्ञापन

आतंकियों की घुसपैठ मामले में पहले भी ओवरग्राउंड वर्करों की भूमिका आ चुकी है सामने
कठुआ/हीरानगर। हीरानगर पुलिस ने परंगोली से पूछताछ के लिए पांच लोगों को हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार उधमपुर के बसंतगढ़ कड़वा, कठुआ के लोहाई मल्हार किंडली, राजोरी के नागला सलसेई कालाकोट और लोहाई मल्हार के सदरोत्रा निवासी व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

दरअसल, भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से आतंकियों की घुसपैठ मामले में पहले भी इलाके में ओवरग्राउंड वर्करों की भूमिका सामने आ चुकी है। ड्रोन से हथियार गिराने और फिर घाटी तक पहुंचाने के लिए भी ओवर ग्राउंड वर्करों की मदद आतंकी संगठन और पाकिस्तान पहले भी लेते रहे हैं। ऐसे में हीरानगर सेक्टर में अलग-अलग और संवेदनशील जगहों के लोगों की मौजूदगी ने सुरक्षा एजेंसियों को भी चौकन्ना कर दिया है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार देर रात 11 बजे पांचों को परंगोली से हिरासत में लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed