फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Five injured in Road Accidents

Kathua News: अलग-अलग हादसों में युवती सहित पांच घायल

विज्ञापन
Five injured in Road Accidents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान हुए पांच सड़क हादसों में एक युवती सहित कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) कठुआ में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका उपचार जारी है।
पहला हादसा शहर के कैप्टन सुनील चौधरी चौक से ड्रीमलैंड पार्क जाने वाली सड़क पर हुआ। यहां कार और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार 46 वर्षीय संदीप पुत्र बोधराज निवासी वार्ड नंबर चार कठुआ घायल हो गया। दूसरा हादसा भागथली इलाके में हुआ, जहां मोटरसाइकिल और लोड कैरियर ऑटो के बीच टक्का हो गई। इसमें मोटरसाइकिल पर सवार 40 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। जिसकी पहचान शाह दिन पुत्र जहूर निवासी भागथली के रूप में हुई है।
विज्ञापन

तीसरा हादसा शहर के शहीदी चौक पर पेश आया, जहां स्कूटी वहां से गुजर रहे टैंकर से टकरा गई। इस हादसे में स्कूटी पर सवार 68 वर्षीय ठाकुरदास पुत्र चन राम निवासी वार्ड नंबर 10 कठुआ गंभीर रूप से घायल हो गया। चौथा हादसा नगरी क्षेत्र में पेश आया, यहां अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने 18 वर्षीय युवती को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल की पहचान मीना पुत्री आलमदीन निवासी शेरपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एक अन्य हादसा शहर के कॉलेज रोड पर हुआ। यहां मोटरसाइकिल की टक्कर लगने से एक राहगीर घायल हो गया। घायल की पहचान 70 वर्षीय रवि गुप्ता पुत्र धर्मपाल निवासी वार्ड नंबर चार कठुआ के रूप में हुई है। जीएमसी कठुआ में उपचाराधीन घायलों की हालत डॉक्टरों ने स्थिर बताई है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed