{"_id":"6127edd98ebc3e79eb195493","slug":"fit-india-movment-kathua-news-jmu242351813","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिट इंडिया के अंतर्गत दौड़े युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिट इंडिया के अंतर्गत दौड़े युवा
विज्ञापन
रामकोट। हायर सेकेंडरी गुड़ा कल्याण में नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने वीरवार को फिट इंडिया के तहत एक दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में नायब तहसीलदार रमन शर्मा और प्रधानाचार्य राजेश कुमार मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।
नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता कराई, जिसको रमन शर्मा ने हरी झंडी दी। प्रतियोगिता शुरू होने से पहले रमन शर्मा ने युवाओं को कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवाओं में भविष्य दिखाई देता है। रमन शर्मा ने युवाओं को खेल के प्रति रुचि रखने के लिए प्रेरित किया, और नशे से दूर रहने की सलाह दी।
प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने युवाओं से जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष ध्यान देने की अपील की। दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले तीन युवाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक रोहित वर्मा, दीपक शर्मा, मोहित वर्मा, नरेश कुमार, विजय कुमार, आदि मौजूद रहे।