फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   fire was in the poultry

आग से राख हुआ पोल्ट्री फार्म

Mon, 30 May 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ Updated Mon, 30 May 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
fire was in the poultry
पोल्ट्री फार्म में आग बुझाते कर्मी - फोटो : अमर उजाला

झाड़ियों में लगी आग को बुझाने के प्रयास में उसके पास बने पोल्ट्री फार्म में भी आग भड़क गई। भीषण आग में फार्म जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि पोल्ट्री शेड में रखे चूजों को चार दिन पहले ही बेच दिए गए थे।

विज्ञापन


मामला गांव छन्न अरोड़िया का है। जानकारी के अनुसार ओमकार नाथ निवासी छन्न अरोड़िया जब कठुआ से अपने पोल्ट्री फार्म पहुंचे तो उन्होंने साथ में उगी झाड़ियों में आग सुलगती देखी। उन्हाेंने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन पोल्ट्री शेड में भी आग लग गई।
विज्ञापन


ओमकार ने हीरानगर फायर स्टेशन में फोन कर इसकी जानकारी दी। इसी बीच देखते ही देखते आग ने पोल्ट्री शेड की छत और अंदर रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। 15 मिनट बाद पहुंची फायर स्टेशन की टीम ने आग पर काबू पाया। ओमकार ने बताया कि चार दिन पूर्व ही सभी चूजे बेचे थे। चूजे होते तो बड़ा नुकसान होता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed