फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   fire tender

Kathua News: 33 मुलाजिमों के सहारे जिले में सात फायर टेंडर

Wed, 26 Apr 2023 01:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 26 Apr 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
fire tender
कठुआ। जिले में आग से निपटने के लिए इंतजाम भगवान भरोसे हैं। साढ़े सात लाख की आबादी वाले जिला कठुआ में करीब सवा लाख घरों व हजारों संस्थानों में आग से निपटने के लिए जिला मुख्यालय पर चार फायर और तीन हीरानगर तहसील में हैं। ऐसे में 2621 वर्ग किलोमीटर वर्ग में फैले जिले में आग से निपटने के इंतजाम सात फायर टेंडरों के सहारे हैं।
विज्ञापन

एक फायर टेंडर पर लगभग एक दर्जन कर्मचारियों की जरूरत होती है। मौजूदा समय में 33 कर्मचारियों पर आग बुझाने की जिम्मेदारी है। कठुआ फायर स्टेशन में चार फायर टेंडरों के लिए 19 और हीरानगर में तीन फायर टेंडरों के लिए 14 कर्मचारी हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए कठुआ मुख्यालय के इस फायर स्टेशन को शहर के बीचोबीच और भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थापित किया गया है। दिन के समय मुखर्जी चौक पर भारी भीड़ रहती है। आग की घटना के बाद फायर सर्विसेज को कई बार जाम के चलते मौके पर पहुंचने में देरी भी हो जाती है।
विज्ञापन

कठुआ और हीरानगर के फायर टेंडरों की सेवाएं ही जिले की तीन पहाड़ी तहसीलों के लिए उपलब्ध हैं। ऐसे में जब तक फायर टेंडर मौके पर पहुंचते हैं तब तब सब कुछ जलकर राख हो चुका होता है। यह हालात पिछले 60 साल से जारी हैं। नए फायर स्टेशन खोलने की प्रक्रिया प्रस्तावों तक ही सीमित है, वहीं स्लाफ बढ़ाने को लेकर भी सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है। कठुआ जिले में बड़े पैमाने पर औद्योगिक इकाईयां स्थापित हो रही हैं। शहर और ग्रामीण इलाकों में आबादी और इमारतें भी बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में सालाना स्तर पर आग लगने की वारदातें भी बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........
कठुआ फायर स्टेशन में चार फायर टेंडर हैं, जिनके पास कठुआ के अलावा बसोहली, बिलावर व बनी में भी आग बुझाने का जिम्मा है। हीरानगर फायर स्टेशन में तीन फायर टेंडर उपलब्ध हैं। जिस लिहाज से जिला है और जितनी बड़ा क्षेत्रफल है, इसमें पहाड़ी इलाकों के लिए अलग से फायर टेंडर और स्टाफ की जरूरत है। मैदानी कठुआ और हीरानगर के इलाके में फायर टेंडरों को चलाने के लिए 33 कर्मचारी उपलब्ध हैं। यह भी जरूरत के अनुसार कम हैं। बावजूद इसके विभाग का प्रयास है कि हर स्थिति से निपटा जाए। शहर के मुख्य चौराहों और सड़कों से होकर गुजरने में वाहन के लिए दिक्कतें रहती ही हैं। लोगों से अपील है कि फायर टेंडर के सायरन की आवाज सुनकर सड़क को खाली कर दें और वाहन को गुजरने का रास्ता दें।
राज कुमार रैना, सहायक निदेशक फायर स्टेशन, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed