{"_id":"5fa2eabc8ebc3e9bbe713d0f","slug":"fire-kathua-news-jmu222220195","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमाके के साथ ट्रांसफार्मर में भड़की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमाके के साथ ट्रांसफार्मर में भड़की आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। शहर के मुखर्जी चौक पर स्थित बिजली विभाग के स्टेशन में लगा ट्रांसफार्मर मंगलवार देर रात आग की लपटों में घिर गया। तेज धमाके के साथ अचानक भड़की आग को देखकर लोगों के होश उड़ गए। हालांकि, स्टेशन में मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत लाइन को काटा और आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मियों ने करीब आधे घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में हालांकि कोई और गंभीर नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन 630 केवीए का ट्रांसफार्मर पूरी तरह से जल गया है। इससे पिछले चौबीस घंटे से शहर के सबसे व्यस्त मुखर्जी चौक में बिजली आपूर्ति ठप है।
स्थानीय दुकानदार मदन सिंह, राकेश शर्मा आदि का कहना है कि करवाचौथ पर्व के उपलक्ष्य में बुधवार को बाजार में काफी भीड़ रही। ऐसे में बिजली गुल होने से कुछ समस्याएं भी पेश आईं। उन्होंने बिजली विभाग से खराब ट्रांसफार्मर को जल्द बदले जाने की मांग की।
इस संबंध में वहां तैनात बिजली कर्मियों ने बताया कि मुखर्जी चौक में बिजली आपूर्ति के लिए लगे 630 केवीए के ट्रांसफार्मर में तकनीकि खराबी के कारण आग लग गई। तेज धमाके के साथ हुई इस घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता से लाइन को बंद किया और आनन-फानन इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। घटना में मुखर्जी चौक में बिजली आपूर्ति करने वाला ट्रांसफार्मर जल गया है। इसे बदलने के लिए जम्मू भेजा गया है। देर रात तक बिजली आपूर्ति भी चालू कर दी जाएगी।