फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Fire in Home in Ramkot

Kathua News: चौगान में घर में लगी आग, सामान जलकर राख

विज्ञापन
Fire in Home in Ramkot
मकवाल के वार्ड 7 में घर में लगी आग के बाद निकाला गया सामान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामकोट। तहसील के मकवाल वार्ड नंबर सात में आते चौगान इलाके में शुक्रवार को संदिग्ध हाल में एक घर में आग लग गई। पीड़ित आशु देवी पत्नी राजकुमार ने इस घटना के लिए किसी शरारती तत्व पर संदेह जताया है। उन्होंने कहा कि लगभग 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने नुकसान का आकलन कर प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।
उन्होंने बताया कि वीरवार शाम चार बजे वह अपने रिश्तेदारी में शादी समारोह में सम्मिलित होने के लिए घर को ताला लगाकर चली गईं। शुक्रवार सुबह जब वह 9:30 बजे घर पहुंचीं तो देखा कि उनकी रसोई घर में आग से जलकर सब सामान राख हो चुका था। उन्होंने पुलिस चौकी रामकोट में इसकी शिकायत लिखित में दी। जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। है।
विज्ञापन

आशु देवी ने बताया कि उनका परिवार गरीबी रेखा से नीचे के दायरे में आता है। आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है। आग से रसोई में पड़ा अनाज, बड़ी पेटी में 6000 रुपये की नकदी, 10 बड़े कंबल, बर्तन आदि सामान जलकर राख हो गया। उनका लगभग 80 हजार रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed