{"_id":"678d4e577d85e9d3fb065c0c","slug":"fire-in-car-kathua-news-c-201-1-knt1006-116696-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू
विज्ञापन
मुखर्जी चौक में आग लगने से जली कार को देखता व्यक्ति। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर के मुखर्जी चौक में पार्किंग में खड़ी एक कार में अचानक आग भड़क उठी। शनिवार देर शाम को हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। हालांकि मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू कर लिया। कार को बुरी तरह से नुकसान पहुंचा है।
कार के मालिक भारत विकास ने बताया कि वह अपनी कार को मुखर्जी चौक से सटे रघुनाथ मंदिर की दीवार के पास खाली पड़े स्थान पर पार्क कर बाजार में किसी परिचित से मिलने गए थे। अभी वह कार को पार्क करके निकले ही थे कि कार में आग लगने की जानकारी मिली। जिसके बाद वह मौके पर ही पहुंचे तो देखा कि कार से आग की लपटें उठ रही थीं। तब तक लोगों की सूचना देने के बाद मौके पर दमकल कर्मी भी आ गए थे जिन्हाेंने आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझी कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से जल चुका था।
वहीं घटनास्थल पर मौजूद साहिल शर्मा ने बताया कि रात को करीब आठ बजे बाजार में दुकानें बंद हो चुकी थीं। जिस कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। लेकिन कार में जिस तरह से आग लगी हुई थी अगर हादसा दिन के समय हुआ होता तो आसपास पार्क होने वाले वाहन भी चपेट में आ सकते थे।