फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   festival

नवरात्र के लिए सजे मंदिर, भीड़ संभालने को प्रशासन तैयार

विज्ञापन
festival
जोडे़यां माता मंदिर को रंग-रोगन करने में जुटे सेवादार। - फोटो : KATHUA
कठुआ। जिले भर में नवरात्र की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। शनिवार से शुरू होने जा रहे शारदीय नवरात्र के लिए मंदिरों को सजाने और भजन-कीर्तन की भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उत्सव में भीड़ को संभालने और सुरक्षा के लिए प्रशासन ने भी कमर कस ली है। कोरोना महामारी के कारण जहां लंगरों पर पाबंदी लगाई गई है, मंदिरों के सेवादारों और पुजारियों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव को भी अनिवार्य किया गया है। हालांकि बनी प्रशासन की ओर से दूर-दराज और घंटों पैदल सफर कर मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए ढील दी गई है। बनी उपमंडल के जोडे़यां माता और दौला मंदिर में कमेटियों को पैक लंगर परोसने की अनुमति दी गई है। इन दोनों मंदिरों में रात को भक्तों के ठहरने पर पांबदी लगाई है। जोड़ेयां माता मंदिर प्रांगण में इस बार मेले में स्टॉल लगाने की भी अनुमति नहीं है, केवल प्रसाद के स्टॉल ही लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न मंदिरों से निकाली जाने वाली प्रभात फेरियों का दौर भी पहले नवरात्र से शुरू हो जाएगा। माता बाला सुंदरी नगरी, जसरोटा स्थित काली माता मंदिर, लखनपुर में किले माता मंदिर, माता आशापूर्णी मंदिर कठुआ, किला माता मंदिर हीरानगर, शेरकोटला स्थित चंडिका माता मंदिर आदि को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। प्रशासन द्वारा नवरात्र मेले में सुरक्षा और श्रद्धालुओं को हर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विभिन्न विभागों को निर्देश जारी कर दिए हैं। खाद्य सुरक्षा की टीम मुनाफाखोरी और मिलावटखोरी पर भी नजर रखेगी। मंगलवार को कठुआ के निकटवर्ती बालासुंदरी नगरी मंदिर में साज सजावट में सेवादार जुटे नजर आए। पिंडियों को जहां आकर्षक तरीके से सजाया गया है, वहीं मंदिर प्रांगण को भी सजाने का काम जारी है। -----------
विज्ञापन

लंगर कमेटियों ने जोड़ेयां और दौला माता मंदिर में डाला डेरा
शारदीय नवरात्र का उत्साह इसी सप्ताह अंत से परवान चढ़ने जा रहा है। पहले ही नवरात्र में भक्तों की बड़ी संख्या मंदिर में पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर कमेटियां पूरी तैयारी कर रही हैं। जोडे़यां माता मंदिर में लंगर को लेकर भी आयोजकों ने विशेष इंतजाम सुनिश्चित किए हैं। जोडे़यां माता वेलफेयर कमेटी एक नई सराय का निर्माण करवा रही है। मंदिर में रंग-रोगन के लिए भी सेवादार जुटे हैं। मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को पैक लंगर परोसा जाएगा लिहाजा लंगर के लिए राशन और बालन की व्यवस्था भी पूरी कर ली गई है। दौला माता मंदिर में भक्तों के स्वागत के लिए लंगर कमेटी ने डेरा डाल लिया है। मंदिर कमेटी के सदस्य अधीश सोंधी ने बताया कि भक्तों के ठहरने, लंगर समेत बिजली-पानी की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है। जोड़ेयां माता मंदिर में हर साल शारदीय नवरात्र के दौरान डेढ़ लाख के लगभग भक्त दर्शन के लिए आते हैं। वेलफेयर कमेटी के सदस्यों ने लंगर के लिए लकड़ी और अन्य सामान भी एकत्रित कर लिया है। भक्तों को हर संभव सुविधा की पूरी कोशिश की जाएगी। इसके लिए एसडीएम बनी से अनुमति ली गई है और इस बार विशेष रूप से कोरोना नियंत्रण के लिए जारी हिदायतों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

................
निशुल्क नेत्र सर्जरी के लिए पंजीकरण पहले नवरात्र से
कठुआ। दौला माता यात्री सेवा कमेटी की ओर से आंखों के ऑपरेशन के लिए शिविर लगाया जाएगा। इसके लिए भक्तों का पंजीकरण पहले नवरात्र से शुरू किया जाएगा। नेत्र रोग से पीड़ित मरीज यात्री सेवा कमेटी के सदस्यों के पास अपने नाम दर्ज करवा सकते हैं। यात्री सेवा कमेटी के चेयरमैन गौरी शंकर ने बताया कि हर साल दौला माता यात्री सेवा कमेटी की ओर से निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया जाता है। यहां मरीजों की नेत्र जांच करवाने के साथ ही जिन मरीजों को सर्जरी की आवश्यकता होती है उन्हें अस्पताल तक ले जाने-लाने और खाने-पीने का इंतजाम भी किया जाता है। इसके लिए पंजीकरण शनिवार से शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed