फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   female health protest for salary

फीमेल मल्टीपर्पज हेल्थ वर्करों ने मांगा वेतन

Tue, 16 Jun 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो/कठुआ
ब्यूरो/कठुआ Updated Tue, 16 Jun 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
female health protest for salary

पांच दिनों से धरने पर बैठी फीमेल मल्टीपर्पज हेल्थ वर्करों ने सोमवार को भी जमकर प्रदर्शन करते हुए वेतन जारी करने की मांग की। उन्होंने अधिकारियों और मंत्रियों की कड़ी आलोचना करते हुए वर्करों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी के आश्वासन के बाद उन्होंने पंद्रह जुलाई तक धरना स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन


सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना दे रही फीमेल मल्टीपर्पज हेल्थ वर्करों का नेतृत्व करते हुए सरोज बाला ने कहा कि उन्हें सड़कों पर मजबूरी में उतरना पड़ रहा है। एक साल से वेतन नहीं मिला है। उन्होंने रोष प्रकट करते हुए कहा कि उनके पास कार्यालय पहुंचने के लिए किराया तक नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि काम मल्टीपर्पज वर्कर करते हैं, इनाम अधिकारी लेते हैं। जानबूझ कर उन्हें वेतन के लिए परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्री यदि वेतन नहीं दे पा रहे, तो उन्होंने यह पद क्यों संभाला है। आठ-आठ साल से फीमेल वर्करों की प्रमोशन नहीं देकर भेदभाव किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वेतन समय से मिले तो सड़कों पर आने की जरूरत ही न पड़े। अस्पतालों में लोगों को परेशानी को सामना करना पड़ रहा है। महीनों से आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन वेतन जारी करने पर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही। उन्होंने पोस्टें तैयार करने की भी मांग की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के आश्वासन पर वर्करों ने एक महीने का समय देते हुए हड़ताल वापस ले ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed