{"_id":"678829cd33d44738e0076522","slug":"father-and-son-injured-in-land-dispute-kathua-news-c-201-1-knt1008-116569-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: भूमि विवाद में पिता-पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: भूमि विवाद में पिता-पुत्र घायल
Thu, 16 Jan 2025 03:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 16 Jan 2025 03:04 AM IST
विज्ञापन
लोगेट गांव का मामला: दूक्ष पर लाठी-डंडे से हमला करने का लगाया आरोप
पुलिस ने बयान के आधार पर मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। लोगेट गांव में भूमि विवाद मामले में हुई मारपीट के दौरान पिता और पुत्र घायल हो गए। बुधवार सुबह हुई इस घटना के बाद दोनों घायलों को जीएमसी कठुआ में भर्ती कराया गया। यहां से बाद में बेटे के सिर में गंभीर चोट को देखते हुए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
जीएमसी कठुआ में उपचाराधीन विक्रम सिंह(62) ने दावा किया कि गांव में आठ कनाल भूमि उनके पूर्वजाें की है। इसमें चार कनाल भूमि उनकी है, जबकि चार कनाल भूमि दूसरे पक्ष की है। दूसरे पक्ष के लोग कभी उनकी जमीन की तरफ दरवाजा खोल देते हैं, तो कभी अपना ड्रेनेज खोल देते हैं। इसको लेकर विवाद चला आ रहा है। बुधवार सुबह जब वह अपनी जमीन पर गए, तो उक्त पक्ष ने पहले विवाद शुरू किया और जब उन्होंने विरोध किया, तो मारपीट करने पर उतारू हो गए। झगड़े की जानकारी मिलने के बाद बेटा नितिन सिंह(21) भी वहां आ गया। इसके बाद वह लोग और भी ज्यादा भड़क गए और लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। पुलिस ने घायलों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।