फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Farmers upset due to lack of irrigation of fields due to low voltage

लो वोल्टेज के कारण खेतों की सिंचाई न होने से किसान परेशान

विज्ञापन
Farmers upset due to lack of irrigation of fields due to low voltage
हीरानगर। अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज के चलते लोगों को गर्मी में परेशान तो होना पड़ रहा है। किसान इस समस्या से अधिक परेशान हैं। जिन इलाकों में किसान मोटरों के माध्यम से खेत की सिंचाई करते हैं, पर्याप्त बिजली न होने के कारण खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। इसकी वजह से धान की फसल लगाने में भी देरी हो रही है।
विज्ञापन

किसान नेता शिवदेव सिंह ने कहा हर वर्ष धान की फसल रोपने के वक्त किसानों को अघोषित बिजली और लो वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ता है। हर बार विभाग के अधिकारी समस्या का समाधान करने की बात करते हैं लेकिन यह समस्या पिछले कई सालों से वैसी की वैसी ही बनी हुई है। उन्होंने कहा अगर बारिश न हो तो ज्यादातर किसान मोटरों का इस्तेमाल कर खेतों में सिंचाई का काम करते हैं। इसके लिए किसानों ने कनेक्शन भी ले रखे हैं लेकिन फिर भी उन्हें पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। धीरे-धीरे बिजली के बिलों में बढ़ोतरी तो की जा रही है लेकिन बिजली व्यवस्था सुधारने का कोई काम नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा धान की फसल लगाने का समय हो गया है लेकिन खेतों की सिंचाई न होने के कारण इसमें देरी हो रही है। शनिवार को डीसी राहुल यादव ने जब सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया तो वहां भी लोगों ने पर्याप्त बिजली न मिलने से होने वाली परेशानियों को प्रमुखता से उनके समक्ष रखा था।
विज्ञापन

बिजली ना होने से लोग देख पाए आवाम की आवाज कार्यक्रम
बिलावर। उपमंडल में पिछले कई दिनों से बिजली कटौती का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को बिलावर के कई इलाकों में सुबह 7:00 बजे से गुल हुई बिजली दोपहर 11:00 बजे तक बहाल नहीं हो पाई जिसके कारण ज्यादातर लोग उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का लाइव कार्यक्रम नहीं देख सके। स्थानीय ओमप्रकाश ने बताया कि जब से उपराज्यपाल की ओर से आवाम की आवाज कार्यक्रम शुरू किया गया है वह हर बार कार्यक्रम को टीवी पर लाइव देखते थे लेकिन रविवार को बिजली की अघोषित कटौती होने के कारण वह कार्यक्रम को नहीं देख पाए। सुदर्शन कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से चलाई गई कई प्रकार की योजनाओं की जानकारी कार्यक्रम से मिलती थी लेकिन अघोषित कटौती के चलते वह इस बार कार्यक्रम नहीं देख सके। लोगों ने उप राज्यपाल से मांग की है कि इलाके में अघोषित बिजली कटौती पर अंकुश लगाया जाए जिससे आमजन को राहत मिल सके लोगों ने इस संबंध में उप राज्यपाल से जल्द से जल्द संज्ञान लेने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed