फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Farmers demonstrated against the arbitrariness of the contractor in the purchase of paddy

धान खरीद में ठेकेदार की ओर से की जा रही मनमानी के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Farmers demonstrated against the arbitrariness of the contractor in the purchase of paddy
खरीद केंद्र में ठेकेदार की ओर से की जा रही मनमानी के विरोध में प्रदर्शन करते किसान। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। किसानों की सुविधा के लिए खोले गए धान खरीद केंद्र में ठेकेदार की ओर से बरती जा रही कथित मनमर्जी के खिलाफ किसानों ने कड़ा रोष जताया है। शनिवार को दर्जनों किसानों ने खरकड़ा मोड़ स्थित मंडी में जोरदार प्रदर्शन करते हुए अपने गुस्से का इजहार किया और प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए समस्या के समाधान किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे किसान नेता देवेंद्र सिंह अंदोत्रा ने मंडी के ठेकेदार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भले ही मंडी किसानों की सुविधा के लिए खोली गई है। लेकिन यहां पर किसानों की सुविधा का कोई ख्याल नहीं रखा जा रहा है। हालत यह है कि मंडी के ठेकेदार अपनी मर्जी से चहेते किसानों की फसल की तौल करवा रहे हैं। जबकि अन्य किसान यहां खुले आसमान में पड़ी अपनी फसल की तौल होने का इंतजार करते हुए रातें गुजार रहे हैं। उन्होंने कहा कि गत दिनों हुई बारिश में मंडी में लगा किसानों का हजारों क्विंटल धान पहले ही भीग चुका है। जिसे किसी तरह कड़ी मेहनत कर किसानों ने सुखाया है। लेकिन अब उसको लेने में जिस तरह से भाई भतीजावाद किया जा रहा है, वह असहनीय है। अगर एक बार फिर बारिश हो गई तो पूरी फसल खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन किसानों का धान पहले आया है उसकी पहले खरीद की जानी चाहिए, लेकिन यहां पर ऐसा नहीं हो रहा है। वहीं, जराई गांव के पूर्व सरपंच बाबूराम ने कहा कि ठेकेदार अपने चहेतों को लाभ देने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। उनके जानने वाले लोगों की फसल क्रम को तोड़ कर तौल की जा रही है। जिससे किसानों में रोष बढ़ रहा है। ठेकेदार की ओर से की जा रही इस मनमर्जी को रोकने के लिए ना तो एफसीआई गंभीर नजर आ रही है और ना ही प्रशासन किसानों को राहत देने के लिए सामने आ रहा है। अगर ऐसी स्थिति बनी रहे तो किसानों को एक बार फिर सड़क पर उतरना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed