फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   farmer news

Kathua News: देश भर के किसानों की समस्याओं पर की चर्चा

विज्ञापन
farmer news
हीरानगर। राष्ट्रीय किसान संगठन के बैनर तले मढ़ीन में आयोजित किसान सम्मेलन में देशभर के किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दो दिवसीय सम्मेलन में देश भर से 200 से अधिक किसानों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शिवदेव सिंह ने कहा कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य किसानों की वर्तमान स्थिति और उनकी समस्याओं का समाधान ढूंढ़ने के लिए सामूहिक प्रयास करना है। इसमें किसानों की आय में सुधार, कृषि उत्पादों के उचित मूल्य, सिंचाई की सुविधाओं की कमी, प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान और कृषि कर्ज माफी जैसी महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसानों को आज भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसान कर्ज में डूबा है। आत्महत्या कर रहा है लेकिन सरकार की ओर से कोई उचित सहायता नहीं की जा रही है। यही कारण है कि आज किनान का बेटा किसानी को नहीं चुनता है। अगर किसानी में फायदा होता तो किसान का बेटा भी किसान बनता। सम्मेलन में विशेष तौर पर उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ता राकेश चौधरी ने भी केंद्र सरकार से किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों को प्राथमिकता पर मजबूत बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed