{"_id":"677ecc5c6925389c060d92d7","slug":"family-of-deceased-held-protest-at-road-kathua-news-c-201-1-knt1006-116390-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: हादसे में घायल व्यक्ति की मौत, परिजनों ने चार घंटे जाम रखी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: हादसे में घायल व्यक्ति की मौत, परिजनों ने चार घंटे जाम रखी सड़क
विज्ञापन
शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करते लोग
-पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, प्रदर्शन के कारण यातायात रहा प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। नगरी पल्ली मार्ग पर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की जीएमसी कठुआ में मौत के बाद परिजनों ने पुलिस पर इस मामले में कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। बुधवार को मृतक के परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मार्ग को जाम कर दिया और जोरदार नारेबाजी करते हुए रोष जताया।
मौके पर पहुंचे नगरी पुलिस चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह ने हालांकि लोगों को अपनी ओर से हर तरह से सहयोग करने का आश्वासन दिया लेकिन प्रदर्शन में शामिल लोगों ने यह कहते हुए उनकी बात को मानने से इंकार कर दिया कि हादसा हुए दो दिन का समय हो चुका है, अभी तक पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर एक कदम भी आगे नही बढ़ाया। ऐसे में पुलिस पर कैसे विश्वास किया जा सकता है। करीब चार घंटे तक चले प्रदर्शन के कारण सड़क पर यातायात ठप हो गया। इसे सुचारु करवाने के लिए कठुआ सिटी थाना प्रभारी संदीप चिब और नायब तहसीलदार बरनोटी ओम प्रकाश लोगों ने बीच पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द इस घटना में पुलिस की कार्रवाई देखने को मिलेगी। इसके बाद लोग मार्ग से हट गए और वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई।
प्रदर्शन में शामिल नीलम देवी ने बताया कि दो दिन पूर्व उनके ताया 52 वर्षीय देव राज पुत्र बुई लाल निवासी जखबड़ शाम के समय इसी मार्ग से घर की ओर आ रहे थे। तभी तेज गति से जा रही एक मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोगों ने उन्हें नगरी उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर उन्हें जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया। यहां डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। मंगलवार को उपचार के दौरान सुबह करीब दस बजे उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि इस घटना को दो दिन हो चुके हैं, अभी तक पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। मजबूरन उन्हें सड़क को जाम करना पड़ा है।
विज्ञापन
कहा कि इस सड़क पर तेज रफ्तार से चलने वाले वाहन कई बार लोगों की जान आफत में डाल चुके है। उनकी मांग का उद्देश्य यह है कि सड़क पर लोगों की जान ले लेने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई हो ताकि रफ्तार पर अंकुश लग पाए।