{"_id":"67b387d6ef5e85435c0b49b4","slug":"family-allegation-of-murder-demand-for-transparent-inquiry-kathua-news-c-201-1-knt1006-117513-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: मौत को दिया हत्या करार, निष्पक्ष जांच करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: मौत को दिया हत्या करार, निष्पक्ष जांच करने की मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जीएमसी कठुआ में गत रविवार को मृत लाए गए 34 वर्षीय व्यक्ति के परिजनों ने मौत को हत्या करार दिया है। रविवार को पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसके शव को परिजनों के हवाले कर दिया। इस संबंध में रामकोट पुलिस चौकी में बीएनएस 194 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जीएमसी कठुआ में मृतक का शव लेने पहुंचे उसके जीजा अरुण राणा ने बताया कि उनका साला दक्ष चड्ढा पुत्र रमेश चड्ढा निवासी मकान नंबर 271 साईं कुंज फेस तीन चौमा गुड़गांव का निवासी था, जो पेशे से प्रॉपर्टी और पुरानी कारों की खरीद व बिक्री का काम करता था। वह करीब तीन दिन पहले अपने काम के सिलसिले में अपने कुछ साथियों के साथ जम्मू-कश्मीर में आया था। रविवार की शाम को उसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि साले की मौत के बारे में उसके साथियों ने सीधे परिवार को जानकारी देने के बजाय उसके मकान मालिक को दी। जिसके बाद वह लोग जीएमसी कठुआ आए हैं। लेकिन यहां आने के बाद उसके साथी यहां से नदारद हैं। शव देखने से लगता है कि उसके साथ मारपीट की गई है। उसके बाद जब उसकी स्थिति गंभीर हो गई तो उसे जीएमसी कठुआ लाया गया। उन्होंने अपने साले की मौत के लिए उसके साथियों को ही जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि अगर उन्होंने कुछ नहीं किया तो उन्हें यहां से गायब नहीं होना चाहिए था।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस से हत्या का केस दर्ज कर मामले में जांच किए जाने की मांग की है।