फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   facilities

जिले में शुरू हुआ पहला धान खरीद केंद्र

विज्ञापन
facilities
धान की खरीद शुरू करवाते डीसी।
कठुआ। जिले में वीरवार को भारतीय खाद्य निगम के सहयोग से हाईवे से सटे पल्ली मोड़ में कृषि विभाग ने पहले खरीद केंद्र को शुरू कर दिया है। इसका उद्घाटन जिला उपायुक्त ओम प्रकाश भगत ने किया। पहले दिन 100 क्विंटल धान पहुंचा, जिसमें 40 क्विंटल निगम ने खरीदा है। किसानों की यह लंबे समय से मांग चली आ रही थी। कोरोना संकट को देखते हुए सरकार द्वारा जारी एसओपी के मुताबिक हुए इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सरपंचों और पंचों के अलावा काफी संख्या में किसान व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि सरकार ने इस वर्ष किसानों को फसल के अच्छे दाम दिलाने के लिए नए न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा कर दी है। अब किसानों के धान को 1868 रुपये प्रति क्विंटल और 1886 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। उन्होंने किसानों को सरकारी धान खरीद केंद्रों से मिलने वाली सुविधा का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने के लिए कहा। साथ ही किसानों की समस्या का समाधान करने के लिए कृषि विभाग के प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन

जिला मुख्य कृषि अधिकारी अरुण गुप्ता ने कहा कि सरकार किसानों को बेहतर सुविधा देने के साथ उनकी फसल का उचित मूल्य देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए जिला में 8 खरीद केंद्रों की व्यवस्था की जा रही है। जहां किसान अपनी धान की फसल का उचित मूल्य प्राप्त कर सकते है। लिहाजा किसान ज्यादा से ज्यादा इसका लाभ उठाएं। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी राजू महाजन के अलावा राकेश शर्मा, पूर्व सरपंच अजीत बावा सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed