फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Explain the benefits of Prime Minister Surya Ghar Free Electricity Scheme

Kathua News: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बताए लाभ

विज्ञापन
Explain the benefits of Prime Minister Surya Ghar Free Electricity Scheme
जिला प्रशासन कठुआ द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला सचिवालय में कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने की। कार्यक्रम में एक्सईएन पीडीडी ने उपस्थित जनसमूह से संवाद किया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रमुख विशेषताओं, लाभों और पात्रता मानदंडों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह योजना देशभर में घरों में रूफटॉप सोलर अपनाने को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इसके तहत प्रत्येक परिवार को प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्राप्त हो सकती है, जिससे घरेलू बिजली बिलों में उल्लेखनीय कमी आएगी और स्वच्छ व सतत ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी सीधे इंस्टॉलेशन लागत को कम करती है, जिससे रूफटॉप सोलर आम जनता के लिए बेहद सुलभ विकल्प बन जाता है। उन्होंने नागरिकों से राष्ट्रीय पोर्टल पर पंजीकरण कर योजना का लाभ शीघ्र उठाने की अपील की। उपायुक्त ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने स्वयं अपने निवास पर इस योजना का लाभ लिया है। इंस्टॉलेशन प्रक्रिया सरल रही, सब्सिडी समय पर प्राप्त हुई और बिजली बिलों में स्पष्ट बचत देखने को मिली। उन्होंने कहा कि रूफटॉप सोलर अपनाना न केवल आर्थिक रूप से लाभकारी है, बल्कि यह देश की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता बढ़ाने के लक्ष्य में भी योगदान देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पावर डिवेलपमेंट विभाग के तकनीकी विशेषज्ञों ने सिस्टम इंस्टॉलेशन, नेट मीटरिंग, सब्सिडी वितरण और ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया का विस्तृत प्रदर्शन किया। उपस्थित लोगों ने क्षमता चयन, पैनल रखरखाव और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों ने मौके पर ही समाधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed