{"_id":"6877f4083924bcd8fc05dce6","slug":"excitement-about-shri-amarnath-yatra-chants-of-mahadev-resonate-everywhere-kathua-news-c-201-1-knt1008-121973-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर उत्साह, हर तरफ गूंज रहे महादेव के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर उत्साह, हर तरफ गूंज रहे महादेव के जयकारे
Thu, 17 Jul 2025 12:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
पल्ली मोड़ लंगर में भोले बाबा का जयघोष करते नेपाल से आए भक्त । संवाद
- फोटो : एंबुलेंस में सवार घायल परिवार के लोग।
जिले में देखने को मिल रहा विविध भाषा और संस्कृतियों का संगम
कठुआ। तीन जुलाई से शुरू हुई श्री अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर आने वाले भक्तों का उत्साह बरकरार है। प्रतिदिन देश के विभिन्न राज्यों से भक्त यहां पहुंच रहे हैं। इससे जिले में विविध भाषा और संस्कृतियों का संगम देखने को मिल रहा है। हजारों की संख्या में भक्त श्री अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं।
बुधवार को लखनपुर के रिसेप्शन सेंटर से आरएफआईडी कार्ड सहित अन्य दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद कड़ी सुरक्षा में यात्रा के अगले पड़ाव को रवाना किया गया। भक्तों का जत्था भोजन के लिए पल्ली मोड़ लंगर पर रुका। यहां पहुंचते ही भक्तों के जयघोष से आसपास का माहौल भक्तिमय बन गया। नेपाल से आए भक्तों ने अपनी मातृ भाषा में महादेव के भजन गाए। लंगरों में उत्सव जैसा माहौल है। भजन की मधुरता में अन्य लोग भी झूमने पर विवश हो गए। लंगर में सेवादार भक्तों को भोजन और जलपान की सेवा के लिए आतुर दिखे। लंगर प्रबंधकों ने जयघोष कर भक्तों का स्वागत किया। कर्नाटक की राजधानी बंगलुरू से आए भक्तों के जत्थे में शामिल नीरू गुप्ता ने कहा कि लंबी यात्रा के बाद जम्मू कश्मीर में प्रवेश करते ही बहुरंगी संस्कृति का आनंद मिलने से पूरी थकान दूर हो गई है।
यात्रा में शामिल राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले से आए प्रभु लाल मीणा ने कहा कि उनके साथ इस यात्रा में कुल 52 सदस्य शामिल हैं जो सभी पहली बार श्री अमरनाथ की यात्रा पर आए हैं। जम्मू-कश्मीर में आने के बाद लोगों ने जिस तरह से उनका स्वागत किया है, उसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। काठमांडू से आए प्रबिता श्रेष्ठ ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि महादेव ने हम सभी को एक कर दिया है।