फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Ex-servicemen raised issues of pension, health and canteen

Kathua News: पूर्व सैनिकों ने पेंशन, स्वास्थ्य और कैंटीन के मुद्दे उठाए

सार

जम्मू-कश्मीर एक्स सर्विस वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक जंगलोट मोड़ में आयोजित हुई। इसमें पूर्व सैनिकों ने पेंशन, स्वास्थ्य सेवाएं और गन लाइसेंस की समस्याओं पर चिंता जताई। संगठन की मजबूती के लिए सभी पूर्व सैनिकों को जोड़ने की अपील की गई।

विज्ञापन
Ex-servicemen raised issues of pension, health and canteen
बैठक से पूर्व बलिदानी जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित करते पूर्व सैनिक। संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर एक्स सर्विस वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक वीरवार को जंगलोट मोड़ स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। इसमें पूर्व सैनिकों की पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं और कैंटीन सुविधाओं में आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई। गन लाइसेंस के नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू करने और नए लाइसेंस जारी करने की मांग की गई।
विज्ञापन



बैठक की शुरुआत देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। वक्ताओं ने जिले के सभी पूर्व सैनिकों को एसोसिएशन के बैनर तले एकजुट करने के लिए विशेष अभियान चलाने की आवश्यकता जताई। महासचिव सेवानिवृत्त कैप्टन प्रेम कुमार ने बताया कि जिले में लगभग 14 से 15 हजार पूर्व सैनिक हैं, जिनमें से अधिकांश अभी एसोसिएशन से नहीं जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि सभी को जोड़ने से संगठन की आवाज और प्रभावशाली बनेगी।
विज्ञापन




कार्यालय सचिव नसीब सिंह ने पूर्व सैनिकों से मोबाइल के माध्यम से अपना लाइव सर्टिफिकेट जनरेट करने और आधार कार्ड को अपडेट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कई पूर्व सैनिकों के आधार कार्ड में वर्षों पुराने फोटो हैं, जो वर्तमान पहचान के अनुरूप नहीं हैं। उन्होंने दस्तावेजों में फोटो और हस्ताक्षर समय-समय पर अपडेट करवाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसोसिएशन के प्रधान सूबेदार सुभाष चंद्र शर्मा ने गन लाइसेंस के नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू करने और नए लाइसेंस जारी करने की मांग उठाई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एसोसिएशन के वाइस चेयरमैन सेवानिवृत्त कर्नल वेद प्रकाश शर्मा ने गत माह आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की समस्याओं को उठाते हुए बताया कि एसोसिएशन ने प्रशासन को 86,800 रुपये की राहत राशि प्रदान की थी। उन्होंने सरकार और संस्थाओं से पुनर्वास कार्यों में सहयोग बढ़ाने की अपील की।




बैठक में सेवानिवृत्त कैप्टन सूरज सिंह बंदराल, कैप्टन अंग्रेज लाल, कैप्टन महात्म सिंह, पवन कुमार शर्मा, सुबेदार रुमाल सिंह, सुबेदार मेजर धर्मपाल, कैप्टन स्वर्ण सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed