{"_id":"61560a068ebc3e9fb414a014","slug":"encrochment-kathua-news-jmu244794964","type":"story","status":"publish","title_hn":"घास चराई भूमि से एसडीएम ने हटवाया अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घास चराई भूमि से एसडीएम ने हटवाया अवैध निर्माण
विज्ञापन
घास चराई जमीन से अतिक्रमण हटाती जे सी बी। - विज्ञप्ति।
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। चड़वाल में घास चराई भूमि से अवैध निर्माण हटाने के आदेश होने के बावजूद भी अड़े रहे अतिक्रमणकारियों पर वीरवार को एसडीएम ने कार्रवाई की। उन्होंने उस भूमि बने सभी अवैध निर्माण तोड़ डाले।
जानकारी के अनुसार स्थानीय रविंद्र सिंह की ओर से घास चराई भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत की गई थी। जिसके बाद इस पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम राकेश शर्मा ने 25 अगस्त को इस जमीन से अवैध कब्जे हटाने के आदेश जारी किए। भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को हटाने के लिए कई बार नोटिस भी जारी किए गए, लेकिन अतिक्रमणकारियों ने अपनी तरफ से कोई कार्यवाही नहीं की।
एसडीएम ने अपनी टीम के साथ वीरवार को खुद मौके पर जाकर अवैध निर्माण तुड़वाने का काम शुरू कराया। इस दौरान जेसीबी से अवैध चारदीवारी को तोड़कर जगह को खाली कराया गया। एसडीएम ने कहा कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे कतई बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। बेहतर होगा कि लोग खुद जगह को खाली कर दें।