फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Encrochment

जिले में लगभग दो सौ अवैध ढांचे हाईवे प्राधिकरण के निशाने पर

विज्ञापन
Encrochment
बरनोटी में हाइवे अथारिटी द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान अतिक्रमण हटाती जेसीबी, संवाद। - फोटो : KATHUA
कठुआ। जिले में लखनपुर से लेकर कूटा मोड़ तक हाईवे की जमीन पर विकसित 193 अवैध ढांचों को गिराने की कवायद तेज हो गई है। कूटा, हीरानगर और चड़वाल के बाद सोमवार को नेशनल हाईवे की टीम ने बरनोटी में अभियान चलाया।
विज्ञापन

इस दौरान अतिक्रमणकारियों के ढांचों को जेसीबी की मदद से गिरा दिया गया है। इससे पहले भी समय-समय पर हाईवे की ओर से अतिक्रमण हटाया जाता रहा है। लेकिन, इस बार की कार्रवाई में कई स्थायी ढांचों समेत रैंप, शेड और बढ़ाकर बनाई गई दीवारें हाईवे प्राधिकरण के निशाने पर हैं। हाल ही में प्राधिकरण की ओर से जम्मू-लखनपुर सेक्शन के बीच मूल संवर्धन के कई काम भी शुरू किए गए हैं। सहार खड्ड के पुराने पुलों के अतिरिक्त पल्ली में विस्तारीकरण कार्य और लखनपुर में भी लंबित कार्यों को अंजाम दिया जाएगा।
विज्ञापन

बरनोटी में हाईवे प्राधिकरण की हुई कार्रवाई के दौरान कई अवैध ढांचे ध्वस्त करा दिए गए हैं। हाईवे प्राधिकरण के अधिकारियों ने साफ किया कि यदि किसी को किसी भी तरह की व्यवस्था करनी है, तो उसे हाईवे प्राधिकरण की ओर से अनुमति लेनी होगी। आने वाले दिनों में यह कार्रवाई लखनपुर, कालीबड़ी, हटली मोड़, आदि क्षेत्रों में बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed