फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   encrochment

वार्ड-चार स्थित सरकारी नाले पर अतिक्रमण पर चला पीला पंजा

विज्ञापन
encrochment
कठुआ। शहर के वार्ड-चार स्थित सरकारी नाले पर अतिक्रमण को नगर परिषद ने हटा दिया है। मंगलवार को नगर परिषद अध्यक्ष नरेश शर्मा की देखरेख में हुई कार्रवाई का अतिक्रमणकारी की ओर से इसका विरोध भी किया गया, लेकिन परिषद की कार्रवाई के आगे उनकी एक न चली।
विज्ञापन

नगर परिषद अध्यक्ष नरेश शर्मा ने बताया कि शहर के शहीदी चौक से सटे वार्ड-चार के नाले पर एक स्थानीय निवासी ने अतिक्रमण किया था। नाले पर अतिक्रमण होने के कारण बरसात के मौसम में नाले की सफाई नहीं हो पाई थी। इससे कई लोगों के घरों में पानी घुस गया था। शर्मा ने बताया कि उस वक्त अतिक्रमण करने वाले व्यक्ति को नगर परिषद की जगह से हटने के लिए नोटिस भी भेजा था, लेकिन स्थानीय निवासी ने सरकारी नाले से अतिक्रमण नहीं हटाया। वहीं, स्थानीय लोगों की बार-बार शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मंगलवार को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई है। अध्यक्ष ने बताया कि अतिक्रमणकारी का मकान भी सरकारी नाले के ऊपर ही बना है। इसके बावजूद भी वह दिन प्रतिदिन नाले पर कब्जा करता जा रहा था। इसलिए नाले पर से अवैध अतिक्रमण हटाया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। शहर में जो भी नगर परिषद की जगह पर अवैध कब्जा करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed