{"_id":"684c884b5073f8556c088554","slug":"encroachment-in-jammu-fourlane-kathua-news-c-201-1-knt1006-120984-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सरकारी भूमि पर बने अवैध ढांचों पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सरकारी भूमि पर बने अवैध ढांचों पर चला बुलडोजर
Sat, 14 Jun 2025 01:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। राजबाग क्षेत्र के फोरलेन गांव में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हुआ है। प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई कर शुक्रवार को बुलडोजर से अतिक्रमण हटा दिया। इस कार्रवाई के तहत वहां हुए आधा दर्जन अवैध निर्माण को हटाकर प्रशासन ने करीब 37 कनाल भूमि को मुक्त कराने का दावा किया है।
राजस्व विभाग की टीम शुक्रवार को भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंची। टीम ने अवैध रूप बने ढांचों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की। करीब दो घंटों तक चली कार्रवाई के दौरान आधा दर्जन कच्चे कुल्लों को जेसीबी की मदद से तोड़ दिया गया। इस दौरान राजस्व विभाग की टीम ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी कि अगर दोबारा इस तरह से अतिक्रमण का प्रयास किया गया तो आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
हीरानगर के छपाकी गांव में अतिक्रमण के खिलाफ हुई कार्रवाई के तीन दिन बाद फोरलेन में होने वाली इस कार्रवाई के बारे में तहसीलदार डॉ. विक्रम कुमार ने पूरी सख्ती दिखाई। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ की गई प्रशासन की यह कार्रवाई नियमित रूप से की जाने वाली कार्रवाई का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण पर भविष्य में भी इसी तरह से कार्रवाई की जाएगी। लिहाजा लोगों को अतिक्रमण से बचना चाहिए।