{"_id":"571295334f1c1b5e704a6bad","slug":"employees-should-be-work-in-ground-level-said-shaam-choudhary","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी स्तर पर काम करें अधिकारी: शाम चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीनी स्तर पर काम करें अधिकारी: शाम चौधरी
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
Updated Sun, 17 Apr 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
bjp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेयजल विभाग का मंत्री पद मिलने के बाद पहली बार कठुआ आए शाम चौधरी ने पेयजल विभाग के साथ-साथ सिंचाई विभाग और बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को दो टूक काम करने की हिदायतें जारी कर दी।
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में हुई बैठक के दौरान मंत्री शाम चौधरी और राज्य सभा सांसद शमशेर सिंह मन्हास ने कहा कि अधिकारी जमीनी स्तर पर काम करें। लोगों को साफ पानी मिले इसके लिए प्रयास किए जाएं और अन्य खामियों को भी दूर किया जाए।
विज्ञापन
अधिकारियों को हिदायतें देते हुए शाम चौधरी ने कहा कि लोगों को साफ पानी देने के साथ-साथ सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण के लिए तैयारियां शुरू की जाएं। उन्होंने कहा कि कंडी में पानी की कमी है और इसके लिए शमशेर सिंह मन्हास द्वारा जारी फंड से अतिरिक्त पंप सेट दिए गए हैं।
विज्ञापन
ताकि लोगों को पानी के लिए अधिक समय तक इंतजार नहीं करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को साफ शब्दों में कहा कि जो बेहतर काम करेगा उसे क्रेडिट दिया जाएगा, लेकिन अगर किसी की गलती या लापरवाही के कारण लोग सड़कों पर आए तो अधिकारी कार्रवाई के लिए भी तैयार रहें।
वहीं डिसिल्टिंग पर उन्होंने कहा कि पदभार संभालने के बाद ही उन्होंने साफ कर दिया था कि किसानों को पानी मिले इसके लिए सही से नहरों की सफाई का काम किया जाए। मिट्टी नहर किनारे न फेंकी जाए।
इसके साथ ही किसानों द्वारा पानी न छोड़े जाने पर उन्होंने कहा कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर किसानों को जरूरत है तो वह उनके कहें पानी मुहैया करवाया जाएगा। बैठक के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को हर समय सक्रिय रहने की भी हिदायतें दी।