फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Electricity Corporation engineer on leave

Kathua News: अवकाश पर रहे बिजली निगम के अभियंता

Thu, 19 Jun 2025 01:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 19 Jun 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation engineer on leave
कठुआ में रोष जताते बिजली विभाग के अ​​भियंता।
कठुआ। जम्मू-कश्मीर पावर डेवलपमेंट डिपार्टमेंट (पीडीडी) के अभियंताओं ने अपनी लंबित नियमितीकरण और पदोन्नति से जुड़ी समस्याओं का समाधान न होने पर बुधवार को विरोध, प्रदर्शन किया। इसके विरोध स्वरूप आकस्मिक अवकाश पर रहे कठुआ सबडिवीजन के अभियंताओं ने सरकार से उनकी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन

अभियंताओं का नेतृत्व कर रहे सुनील शर्मा ने कहा कि प्रशासनिक परिषद ने अक्तूबर 2019 में नियमितीकरण संबंधी निर्णय लिया था, जिसे दो महीने के भीतर लागू किया जाना था लेकिन तब से पांच साल बाद भी इस प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

जम्मू व कश्मीर इलेकि्ट्रकल ग्रेजुएट एसोसिएशन और जम्मू कश्मीर डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने जनवरी 2025 में इस प्रस्ताव को प्रशासनिक विभाग के समक्ष रखा था, लेकिन बैठक का आधिकारिक रिकॉर्ड जारी नहीं किया गया है। पदोन्नति में हो रही देरी और 50 पदों के पीडीडी से पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन में समायोजन पर भी असंतोष जताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोष जता रहे इंजीनियरों ने कहा कि सरकार उनकी जायज मांगों को जल्द पूरा करे ताकि कार्यक्षमता प्रभावित न हो और भविष्य में किसी बड़े विरोध, प्रदर्शन की नौबत न आए। इस मौके पर विभाग के कई कनिष्ठ और वरिष्ठ अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed