फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   election news

Kathua News: किसी प्रतियोगिता को जीतने से कम नहीं था पहला वोट

विज्ञापन
election news
कठुआ। 10 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद होने वाले जम्मू कश्मीर विधान सभा के चुनाव को लेकर कठुआ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्राें में उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह सात बजे शुरू होने वाले मतदान में अपने मताधिकार प्रयोग करने के लिए युवाओं में सबसे ज्यादा उत्साह दिखा। कठुआ नगर परिषद कार्यालय में वोट डालने वाले विकास शर्मा के लिए पहला वोट करना किसी प्रतियोगिता को जीतने से कम नहीं था। उन्होंने बताया कि उन्होंने पहले ही तय कर लिया था कि मतदान शुरू होने पर वह पहला वोट डालेंगे। इसके लिए वह सुबह 6.30 बजे ही मतदान केंद्र पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन

वहीं, पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाली सलाेनी जसरोटिया ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा कि पहली बार मतदान करने को लेकर काफी उत्साह था। अब वोट करने के बाद वह काफी खुश हैं। उन्होंने जम्मू कश्मीर के विकास और बेहतर कानून व्यवस्था को अपना वोट समर्पित किया है। वहीं खोख्याल मतदान केंद्र में पहली बार मतदान करने वाली रूही और अंजलि भी मतदान करने के लिए मिले अधिकार को लेकर उत्साहित दिखीं। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में वोट के माध्यम से अपनी जिम्मेदारी का निवर्हन करना काफी जिम्मेदारी का अहसास कराने वाला पल था। वहीं 85 वर्षीय प्रकाशो देवी ने बीमार होने के बावजूद भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि एक नागरिक के रूप में वोट देना हमारी जिम्मेदारी है, जिसे उन्होंने पूरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जराई गांव स्थित मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे किसान बाबू राम और पुरुषोत्तम लाल ने बताया कि आज उन्होंने धान की कटाई का काम मतदान करने के लिए स्थगित रखा है क्योंकि सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक ही मिलने वाला यह मौका दस साल के बाद आया है, जबकि कटाई का काम कल भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed