फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   elecrti news

Kathua News: बिजली की समस्या का समाधान न होने पर जताया रोष

विज्ञापन
elecrti news
कठुआ। जखोल गांव में बिजली की समस्या का समाधान न किए जाने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। सोमवार को अपनी समस्या लेकर कठुआ पहुंचे सैकड़ों लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे गांव के पूर्व सरपंच बलवंत सिंह ने बताया कि सात वार्ड वाली उनकी पंचायत में बिजली आपूर्ति को बनाए रखने के लिए विभाग ने कोई लाइनमैन नियुक्त नहीं किया है। इसके चलते अगर कभी ट्रांसफार्मर पर लगाया फ्यूज भी जल जाता है तो उसे ग्रामीणों को ही खुद लगाना पड़ता है। इससे बरसात के इस मौसम में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं पंचायत के वार्ड नंबर पांच में बिजली की वोल्टेज बहुत कम है जबकि उन्हें बिजली का बिल लगातार मिल रहा है। गत दिनों जुथाना में आयोजित ब्लॉक दिवस के दौरान उन्होंने उक्त समस्या डीसी राकेश मिन्हास के समक्ष भी रखी थी, लेकिन उसके बाद भी विभाग ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज वे अपनी इस समस्या को लेकर एडीसी रंजीत सिंह से मिले हैं। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वह बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता से बात कर समस्या का समाधान निकलने का प्रयास करेंगे। इसके बाद भी अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण सड़क पर उतरेंगे। इस मौके पर नसीब सिंह, केवल सिंह, विनोद कुमार, गुलाम रसूल, करतार सिंह, मेजर सिंह, शमशेर सिंह, बलदेव सिंह और भूषण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed