फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Elderly father jumped in Dariya to save the drowning son, both died

डूब रहे बेटे को बचाने के लिए दरिया में बुजुर्ग पिता ने लगाई छलांग, दोनों की मौत

विज्ञापन
Elderly father jumped in Dariya to save the drowning son, both died
कठुआ/ रामकोट। पंचायत गुड़ा कल्याल बी से बहने वाले उज्ज दरिया किनारे सोमवार को एक 35 वर्षीय युवक मवेशियों को चरा रहा था। इसी दौरान युवक दरिया में नहाने के लिए उतर गया और वह तेज बहाव में डूबने लगा। बेटे को डूबते देख 75 वर्षीय पिता ने उसे बचाने के लिए दरिया में छलांग लगा दी। वृद्ध पिता भी तेज बहाव में फंस गया और पिता-पुत्र दोनों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा है। वहीं, परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह आठ बजे मवेशियों को दरिया किनारे चरा रहे बरदाती निवासी अशोक कुमार (35) दरिया में नहाने के लिए चला गया। इस दौरान वह अचानक पानी के बहाव में डूबने लगा। पिता सेवाराम (75) अशोक को डूबता हुआ देखकर बचाने के लिए दरिया में छलांग लगा दी, लेकिन वह भी पानी के तेज बहाव में फंस गए और डूब गए। इस तरह से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय पंचायत के सरपंच जोगिंदर कुमार ने बताया कि जब उन्हें हादसे का पता चला तो वह कई अन्य लोग के साथ मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद पिता-पुत्र को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मृतकों को उप जिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों शव को अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया। पिता और पुत्र की डूबने की खबर से बरदाती गांव में मातम का माहौल है। दोपहर बाद दोनों मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed