फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Eight kanals of wheat crop burnt due to fire

आग से आठ कनाल गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
Eight kanals of wheat crop burnt due to fire
हीरानगर। राजबाग थाना के क्षेत्र के रठुआ गांव में खेतों में आग लगने से आठ कनाल गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार किसान खेतों में फसल कटाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक खेतों के एक तरफ से आग की लपटे निकलना शुरू हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने दमकल विभाग और पुलिस विभाग को सूचित करने के साथ ही खुद हरी टहनियों से आग को काबू करने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन

दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में जुट गई। इससे पहले कि आग पर काबू पाया जाता आठ कनाल जमीन पर लगी फसल जलकर राख हो गई। इसमें नरेश कुमार निवासी पानसर, शक्ति पाल निवासी पानसर, राजेश कुमार निवासी रठुआ, मुख्तियार चंद निवासी रठुआ, पूरन चंद निवासी पानसर की फसल को नुकसान हुआ। वहीं दूसरी तरफ करंडी गांव में आग के कारण खेतों में कुल्ले में रखी गई गेहूं जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों ने किसानों को तुरंत मुआवजा देने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed