{"_id":"67f589beb3ce4ec0720e7319","slug":"e-rickshaws-continue-to-be-a-problem-crowd-gathers-at-crossroads-kathua-news-c-201-1-knt1009-119041-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: मुसीबत बने रहे ई-रिक्शा, चौक-चौराहों पर जमावड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: मुसीबत बने रहे ई-रिक्शा, चौक-चौराहों पर जमावड़ा
Wed, 09 Apr 2025 02:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 09 Apr 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
कठुआ के मुखर्जी चौक पर लगा ई-रिक्शा का जमावड़ा। संवाद
- फोटो : kathua
शहर और हाईवे पर बिना परमिट के दौड़ रहे ई-रिक्शा
कठुआ। शहर की सड़कों पर बिना परमिट दौड़ने वाले ई-रिक्शा मुसीबत बनते जा रहे हैं। कोई परमिट नीति नहीं होने से शहर के मुख्य चौक चौराहों पर ई-रिक्शा का जमावड़ा यातायात के लिए मुसीबत बन रहा है।
माैजूदा समय में जिले में 900 ई-रिक्शा सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इसमें 70 फीसदी शहर के पांच किलोमीटर के दायरे में चल रहे हैं। हालांकि इनकी सीमित गति होने से इनको राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने की अनुमति नहीं है, लेकिन पैसा कमाने के चक्कर में कई बार हाईवे पर बेखौफ चलाए जा रहे हैं। संवाद
शहर के आधा दर्जन चौक सबसे ज्यादा प्रभावित
शहर के कालीबड़ी, श्री भगवान परशुराम चौक, शहीदी चौक, गर्ल्स हायर सेकेंडरी चौक, मुखर्जी चौक, जराई चौक और हटली मोड़ स्थित नियमों को ताक पर रखकर दर्जनों ई-रिक्शा बेतरतीब खड़े रहते हैं। यही हाल राजकीय मेडिकल कॉलेज के बाहर और रेलवे स्टेशन का भी है।
विज्ञापन
ई-रिक्शा की हाईवे पर चलाने की पाबंदी है। ई-रिक्शा की संख्या ज्यादा होने से चौक-चौराहों पर यातायात की समस्या बनी रहती है। यातायात पुलिस शहर में यातायात को सुचारू बनाए रखने की हर संभव कोशिश कर रही है। सरकार से ई-रिक्शा के लिए परमिट नीति बनाने की बात चल रही है, उसके बाद ही इनके रूट तय हो पाएंगे।
-शम्मी कुमार, एआरटीओ कठुआ।