फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   DUKAN ME CHORI NEWS

Kathua News: नाई की दुकान के ताले तोड़कर चोरों ने 15 हजार रुपये, इन्वर्टर-बैटरी और सैलून का सामान उड़ाया

विज्ञापन
DUKAN ME CHORI NEWS
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। जराई पंचायत में चोरों ने एक नाई की दुकान को निशाना बनाकर हजारों रुपये के सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वीरवार रात हुई चोरी में चोर दुकान के शटर पर लगे ताले तोड़कर अंदर घुसे और गल्ले में रखे करीब 15 हजार रुपये, इन्वर्टर, बैटरी तथा सैलून में इस्तेमाल होने वाले उपकरण लेकर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह घटना का पता चलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

दुकानदार सोनू कुमार ने बताया कि उन्होंने वीरवार रात करीब साढ़े आठ बजे दुकान बंद की थी। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने दुकान खुली होने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचने पर शटर के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो दुकान से नकदी और जरूरी सामान गायब था। उन्होंने बताया कि दुकान में दो टेबलों पर सैलून का काम होता था। एक टेबल पर वह खुद और दूसरी पर उनका सहायक काम करता था। दोनों टेबलों पर रखे उपकरण और अन्य जरूरी सामान चोर ले गए। दोनों के दराज में रखे रुपये भी गायब थे। इसके अलावा इन्वर्टर और बैटरी भी चोरी हो गई। जिनकी कीमत करीब 26 हजार रुपये बताई गई है। दुकानदार के अनुसार, इस वारदात में कुल 50 हजार रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर गांव की पूर्व सरपंच आराधना अंदोत्रा भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने जराई में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि गांव में कभी ट्रैक्टर और अन्य वाहन चोरी होने की घटनाएं सामने आती हैं तो कभी मवेशियों को निशाना बनाया जाता है। हाल के दिनों में बीएसएनएल टाॅवर में भी चोरी हुई थी। अब नाई की दुकान में हुई वारदात ने ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आराधना अंदोत्रा ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, चोरी की घटनाओं की जांच तेज करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed