{"_id":"64a074ef05f146395004b374","slug":"dugger-dish-kathua-news-c-10-1-jmu1038-152130-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: लखनपुर में पुख्ता इंतजाम, भक्त अब लंगर में चखेंगे डुग्गर पकवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: लखनपुर में पुख्ता इंतजाम, भक्त अब लंगर में चखेंगे डुग्गर पकवान
Sun, 02 Jul 2023 12:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 02 Jul 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- प्रवेशद्वार में किला माता मंदिर लंगर कमेटी लखनपुर ने भव्य लंगर की शुरुआत की
- डीआईजी शक्ति पाठक, एसएसपी कठुआ, डीसी कठुआ समेत अन्य मौजूद रहे
- हर दिन के खाने में शामिल होगा डुग्गर पकवान
- सुबह-शाम किया जाएगा भोले बाबा की आरती का आयोजन, ब्रेकफास्ट के लिए भी रहेगी विशेष सुविधा
लखनपुर ।
श्री अमरनाथ जी यात्रा में शिव बाबा के दर्शन करने के लिए जम्मू कश्मीर में आने वाले यात्री अब लखनपुर में डुग्गर प्रदेश के पकवानों का आनंद लेकर जम्मू की ओर प्रस्थान करेंगे। लखनपुर कॉरिडोर में किला माता मंदिर लंगर कमेटी लखनपुर द्वारा शिव शक्ति की विधिपूर्वक पूजा के बाद भव्य लंगर का शुभारंभ किया गया जिसमें जम्मू -साम्बा- कठुआ रेंज के डीआईजी शक्ति पाठक, एसएसपी कठुआ व डीसी कठुआ ने भाग लिया। पूजा में हिस्से ले रहे अतिथियों ने शिव की पूजा के बाद यात्रियों को खाना परोस के लंगर की शुरुआत की।
देविंदर सिंह सन्नी ने बताया कि किला माता लंगर कमेटी की तरफ से दूसरे वार्षिक भंडारे का आयोजन मंदिर के महंत शांतिगिरी महाराज की अध्यक्षता में किया जा रहा है, जो यात्रियों की सेवा में दिन रात जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि कमेटी की तरफ से आयोजित लंगर में बनाए जाने वाले खाने में रोजाना एक डोगरी पकवान शामिल होगा, जिससे देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले यात्रियों को डुग्गर प्रदेश के स्वाद व जायके से रूबरू करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि लंगर में यात्रियों की पसंद का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। इसमें रोजाना खाने के पकवानों में बदलाव लाया जाएगा। रोजाना के खाने में भी डोगरी पकवान शामिल होगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि लंगर पंडाल में सुबह-शाम भगवान शिव की आरती का आयोजन किया जाएगा। इसमें लंगर कमेटी के सभी सदस्य व यात्री हिस्सा लेंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
चाय-नाश्ते की भी रहेगी सुविधा : उन्होंने बताया कि लंगर कमेटी की ओर से यात्रियों के लिए चाय- नाश्ते का भी प्रबंध किया गया है। इसमें उन्हें सुबह चाय के साथ हल्के-फुल्के पकवान भी मुहैया करवाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त लंगर पंडाल के साथ ही जिला प्रशासन की तरफ से उनके रहने की व्यवस्था भी की गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सुरक्षा के मद्देनजर कॉरिडोर के भीतर ही बनाया गया लंगर पंडाल : लंगर शुभारंभ की बधाई देते हुए डीआईजी शक्ति पाठक ने जिला प्रशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए लंगर को कॉरिडोर क्षेत्र के भीतर ही शुरू करवाया है, ताकि यात्रियों को एक ही जगह पर रुकने, पंजीकरण, चिकित्सा सेवा व रहने-खाने की सुविधा मिल सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने लंगर कमेटी के सदस्यों की सराहना की।