फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   drinking water problem

पानी को तरस रही पांच हजार आबादी

विज्ञापन
drinking water problem
कठुआ/ रामकोट। पंचायत रामकोट और इससे सटे इलाकों की पांच हजार आबादी की प्यास बुझाने के लिए शुरू की गई जलापूर्ति योजना तीन साल बाद भी अधूरी है। ढाई करोड़ लागत की इस परियोजना से लगभग आठ सौ कनेक्शन जारी किए जाने का दावा किया गया था, लेकिन हालात यह हैं कि इस साल भी ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। इलाके में पेयजल की भारी किल्लत से लोगों ने रोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

पंचायत रामकोट के सरपंच प्रदीप कुमार ने बताया कि तीन वर्ष पहले जलापूर्ति योजना का काम शुरू हुआ था, लेकिन आज तक बिजली नहीं पहुंचने से योजना अधूरी है। इसके चलते पंचायत के कई हजारों लोगों को स्कीम का फायदा नहीं मिल पा रहा है। कहा कि योजना का ज्यादातर काम तो पूरा हो चुका है। पाइप लाइन भी बिछा दी गई है, लेकिन स्टेशन पर ट्रांसफॉर्मर का इंतजाम नहीं किया गया है। इसके चलते इस स्कीम का लोगों को कोई फायदा नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

सरपंच ने कहा कि इस संदर्भ में जल शक्ति विभाग से कई बार गुहार लगा चुके हैं कि जल्द से जल्द पंपिंग स्टेशन पर बिजली के ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की जाए, लेकिन संबंधित विभाग ने इस संदर्भ में आज तक कोई व्यवस्था नहीं किया। यही वजह है कि लाखों खर्च करने के बाद भी योजना सफेद हाथी की तरह बनी हुई है। लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा की गर्मी के इस मौसम में ज्यादातर प्राकृतिक स्रोतों में भी पानी कम हो गया है, और लोगों को तीन किलोमीटर तक पैदल चलकर पानी लाना पड़ रहा है। सरपंच और अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने जल शक्ति विभाग से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द पंपिंग स्टेशन पर बिजली की व्यवस्था की जाए, जिससे रामकोट पंचायत के लोगों को इस पेयजल समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी शिव कुमार ने कहा कि यदि यह वाटर सप्लाई स्कीम सुचारु रूप से चल पड़ती है तो यह न सिर्फ ग्रामीण पंचायत रामकोट के हजारों लोगों को फायदा देगी बल्कि पास वाली 3 पंचायतें आमुआला, मकवाल और गलक के हजारों लोगों को भी इसका फायदा होगा। बिजली विभाग के सहायक कार्यकारी अभियंता ने बताया कि इसके लिए पहले टेंडर लगाया गया था जो स्थगित हो गया था। नया टेंडर लगने के बाद भी योजना आगे बढ़ पाएगी।

------
यह स्कीम सर, सब्बल, सातली, भूल, रामकोट आदि इलाकों के लगभग 5000 लोगों को फायदा पहुंचाएगी। इसमें लगभग 800 कनेक्शन लगाए जाएंगे। यह लगभग ढाई करोड़ के लागत से तैयार होगी। इस पर काम जैसे फंड आते जा रहे हैं चल रहा है।
-संजय वर्मा, जूनियर इंजीनियर, सेक्शन नगरोटा गुजरु
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed