{"_id":"628d1f8be21e3377510bc3b9","slug":"drinking-water-problem-kathua-news-jmu2604930173","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहल्ले के 30 घरों को नहीं है जलापूर्ति की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहल्ले के 30 घरों को नहीं है जलापूर्ति की सुविधा
विज्ञापन
मोहल्ला जोडन में लगभग सूख चुके प्राकृतिक जल से पानी भरते लोग। संवाद
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। भड्डू अपर पंचायत के वार्ड-7 मोहल्ला जोड़न आज भी कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। 300 से अधिक आबादी वाले मोहल्ले में सरकार आज तक पेयजल आपूर्ति उपलब्ध नहीं करा पाई है। इससे मोहल्ले के अनुसूचित जाति और जनजाति के करीब 30 परिवारों को काफी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं।
स्थानीय निवासी चरणदास, श्यामलाल, लियाकत अली, अब्दुल गनी, हसन दीन, संसार चंद और अन्य लोगों ने बताया कि सरकार आज तक मोहल्ले में पेयजल आपूर्ति उपलब्ध नहीं करा पाई है। नतीजतन स्थानीय लोगों को गांव में स्थित प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी लाना पड़ता है। लोगों ने बताया कि मोहल्ले में स्थित प्राकृतिक जल स्रोतों का जलस्तर इन दिनों बहुत कम हो गया है। इसके चलते मोहल्ले वासियों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। उन्होंने बताया कि जलस्तर कम हो जाने से लोगों को पेयजल की काफी दिक्कत पेश आ रही है। ज्यादातर लोग पशुपालन और किसानी से अपना गुजर-बसर करते हैं। मवेशियों को पानी पिलाने के लिए इन दिनों काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर जाकर लोगों को धंधारी झरने से पानी ला रहे हैं है।
------
वार्ड-7 की पेयजल की समस्या के समाधान के लिए जल शक्ति अभियान के तहत योजना बनाकर भेज दी गई है। प्रयास है कि इस योजना के तहत जल्द से जल्द मोहल्ले में पाइप लाइन बिछाई जाए, जिससे लोगों को जलापूर्ति उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
-जगदीश चंद्र सपोलिया, सरपंच, भड्डू पंचायत