{"_id":"62c5db3e3b069c544347227e","slug":"drinking-water-crisis-deepens-in-many-villages-kathua-news-jmu263444645","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई गांवों में गहराया पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई गांवों में गहराया पेयजल संकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। लोक निर्माण विभाग के सभागार में बुधवार को एडीसी बिलावर संदेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में ब्लॉक दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कई विभागों के अधिकारी और कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस अवसर पर सेरी मुनि पंचायत से आए शिष्टमंडल ने अधिकारी को अवगत करवाया के पिछले कई दिनों से गांव में पेयजल आपूर्ति प्रभावित है। इससे लोग काफी परेशान हैं। शिष्टमंडल ने पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग उठाई।
धार डूगनू पंचायत के सरपंच कुलदीप कुमार ने अधिकारी को अवगत करवाया कि उनके इलाके को जोड़ने वाली सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में है। सड़क पर फिसलन बढ़ जाने से यातायात प्रभावित हो जाता है। सरपंच ने जल्द से जल्द 7 किलोमीटर लंबी सड़क की मरम्मत और फिसलन वाले स्थानों पर आरबीएम बिछाने की मांग की। लोअर भड्डू और अप्पर भड्डू पंचायत के सरपंच प्रवीण रैना और जगदीश चंद्र सपोलिया ने अधिकारी को बताया कि उनकी पंचायतों में पिछले 8 दिनों से पेयजल आपूर्ति प्रभावित है। लोगों को निजी पानी के टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा है। वहीं ज्यादातर इलाके के लोग प्राकृतिक जलस्रोत से पेयजल ला रहे हैं। कोटी गांव से आए सुरजीत सिंह ने अधिकारी को अवगत करवाते हुए कहा कि उनके गांव में बनाए गई स्वास्थ्य विभाग की डिस्पेंसरी में मरीजों को लिटाने के लिए बेड नहीं है। वहीं, डिस्पेंसरी पिछले कई वर्षों से किराए की इमारत में चल रही है। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द गांव में सरकारी डिस्पेंसरी की इमारत बनाई जाए। बिलावर ब्लॉक के चेयरमैन अशोक कुमार ने अधिकारियों को अवगत करवाया के फिंतर बिलावर सड़क का जो बकाया काम है उसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने अवगत करवाया की कई स्थानों पर पानी की निकासी के लिए बनाई गई नालियों मलबा गिर जाने से बंद हो गई हैं। जिन्हें जल्द से जल्द साफ किया जाए। इस अवसर पर कई अन्य इलाकों से आए लोगों ने अधिकारी को अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या के बारे में अवगत करवाया और जल्द से जल्द समस्या का निदान करने की मांग की। एडीसी ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को जन समस्याओं का निस्तारण करने का निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसील स्तर के अधिकारी और कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।