फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Drinking water crisis deepens in many areas

कई इलाकों में पेयजल संकट गहराया

विज्ञापन
Drinking water crisis deepens in many areas
रामकोट। जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की काम छोड़ हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी जारी रही। इससे तहसील के कई इलाकों में पानी की किल्लत नजर आई। बुधवार को जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को मनवाने के लिए जम्मू में महारैली में शामिल हुए और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। काम छोड़ हड़ताल के चलते 40 प्रतिशत से ज्यादा इलाकों में पेयजल आपूर्ति बुधवार को भी नहीं हो पाई और लोगों को पीने के पानी के लिए प्राकृतिक स्रोतों की तरफ रुख करना पड़ा।
विज्ञापन

इस बीच लोगों ने कहा कि अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल का खामियाजा आम लोगों को उठाना पड़ता है। सात दिन से जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जिसके कारण लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। सरकार न तो विभाग के कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान दे रही है, और न जनता को हो रही परेशानी की सुध ले रही है। लोगों ने कहा कि सरकार व प्रशासन से अपील है कि इस तरह की स्थिति पैदा होने पर लोगों के घरों में पानी पहुंचाने के लिए पहले से जरूरी विकल्प तैयार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed