{"_id":"67b8c884ac91ff0afa086544","slug":"dpr-ready-drainage-system-will-improve-in-bilawar-kathua-news-c-201-1-knt1008-117622-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बिलावर में जल निकासी का नेटवर्क होगा बेहतर, डीपीआर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बिलावर में जल निकासी का नेटवर्क होगा बेहतर, डीपीआर तैयार
विज्ञापन
बिलावर में जल निकासी की बेहतर होगी व्यवस्था
- चार करोड़ 88 लाख रुपये की योजनाएं शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। कस्बे में ड्रेनेज सिस्टम जल्द बेहतर बनेगा। टाउन ड्रेनेज योजना के तहत 4.88 करोड़ रुपये की डीपीआर बनाई गई है। नालियों में पानी की निकासी की समस्या को दूर किया जाएगा। कस्बे में नाले का निर्माण किया जाएगा ताकि मुख्य नाले से पानी की निकासी हो सके।
कस्बे में जलभराव की विकट समस्या से लोगों को परेशान होना पड़ता था। बारिश होने पर कस्बे के अधिकांश इलाके जल भराव की चपेट में आ जाते थे। नगर कमेटी की ओर से पिछले सात सालों में जल भराव की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए लगभग आधे किलोमीटर पक्के नल का निर्माण कर दिया गया है लेकिन लगभग 400 मीटर लंबे नाले का निर्माण अभी नहीं हुआ है। कस्बे के अलग-अलग वार्डों में नालियों का निर्माण किया गया है और नालियों का पानी मुख्य नाले तक पहुंच रहा है। जोरदार बारिश होने पर कस्बे के अलग-अलग इलाके जल भराव की चपेट में आ जाते हैं इसे देखते हुए नगर कमेटी ने टाउन ड्रेनेज योजना बनाई है। इस योजना के तहत 4.88 लाख रुपये की डीपीआर बनाकर भेजी गई है।
कार्यकारी अधिकारी बिलावर वीरेंद्र पाल सिंह ने बताया की 4.88 करोड़ की डीपीआर स्वीकृति के लिए भेजी गई है जिसमें से 1.95 करोड़ का अप्रूवल सरकार की ओर से दे दिया गया है अब कटली सड़क के बाईं ओर बचे हुए मुख्य नाले को पक्का करने का काम जल्दी शुरू होगा। मुख्य नाले से पानी की निकासी हो सके और कस्बे में पानी की निकासी को लेकर पेश आ रही समस्या को जल्द दूर किया जाएगा।