फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Donations collected on Armed Forces Flag Day

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर एकत्र किया चंदा

विज्ञापन
Donations collected on Armed Forces Flag Day
सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर छात्राओं को सहायता राशि देते डीसी राहुल यादव। संवाद - फोटो : KATHUA
कठूआ। जिले में सशस्त्र सेना झंडा दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने शहीदों के परिजनों के पुनर्वास के लिए चंदा एकत्र किया। मंगलवार को विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने जगह-जगह आम लोगों को झंडा लेकर सैनिकों के कल्याणार्थ चंदा जुटाने की पहल की। इस दौरान विद्यार्थी ने विभिन्न कार्यालयों शहर के मुख्य बाजार, शहीदी चौक, कॉलेज रोड पर लोगों को झंडा लगाकर उनसे सैनिकों के कल्याण के लिए चंदा एकत्र करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

इस मौके पर विद्यार्थियों के एक दल ने डीसी राहुल यादव को भी झंडा लगाकर उनसे शहीद परिवारों के कल्याण के लिए चंदा एकत्रित किया। डीसी ने उपस्थित लोगों से सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में उदारता पूर्वक अपना योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस माध्यम से एकत्र किए गए धन को एक काम के लिए खर्च किया जाना है। लिहाजा वह सभी नागरिकों से अपील करते हैं कि इस कोष में वह अधिक से अधिक अपना योगदान दें। उन्होंने एनसीसी कैडेटों और विद्यार्थियों को धन एकत्र करने के लिए किए जा रहे प्रयास को भी सराहा।
विज्ञापन

इस क्रम में राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ की एनसीसी यूनिट द्वारा भी सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें कैडेटों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों को याद करते हुए शहीद परिवारों की हर संभव मदद करने का वचन दोहराया। इस मौके पर कैडेटों ने शहीद सैनिक परिवारों के कल्याण के लिए धन भी एकत्र किया। कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रो. राज किशन शर्मा ने कैडेटों के प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें अपने सामाजिक दायित्व को पूरी इमानदारी से निभाने की शिक्षा दी। इस मौके पर डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. रचना के अलावा प्रो. जसविंदर सिंह, प्रो. राकेश सिंह, डॉ पंकज गुप्ता, प्रो. मनमोहन सिंह, प्रो. ऋतुराज शर्मा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे। वहीं, हायर सेकेंडरी स्कूल जखबड़ के विद्यार्थियों ने भी शहीद सैनिकों के परिवारों के कल्याण के लिए सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर लोगों से चंदा एकत्र किया। स्कूल के प्रधानाचार्य देवेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने सबसे पहले स्कूल स्टाफ के सदस्यों से और इसके बाद गांव में लोगों से भी चंदा एकत्र किया। इस मौके पर स्कूल के उप प्रधानाचार्य सतीश चंदेल के अलावा कॉलेज स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed