फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Donated blood on the birth anniversary of Dr. Shyama Prasad Mookerjee

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर किया रक्तदान

विज्ञापन
Donated blood on the birth anniversary of Dr. Shyama Prasad Mookerjee
कठुआ। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 121वीं जयंती पर नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा जिला भर में कार्यक्रमों को आयोजन किया। इस दौरान ग्राम स्तर पर युवा मंडलों और स्वयंसेवकों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहीं इस दौरान संगोष्ठी, पेंटिंग प्रतियोगिताएं, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान आदि गतिविधि चलाकर समाज के प्रति अपने उत्तर दायित्व को दर्शाया।
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र संगठन उपनिदेशक सोमदत्त जार्ड की अध्यक्षता में जिला स्तर पर संगठन द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जीएमसी कठुआ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 16 स्वयंसेवकों ने रक्तदान किया। वहीं इस मौके पर गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित जिला विकास परिषद के उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह बबलू ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के द्वारा स्वतंत्रता संग्राम में योगदान के साथ राष्ट्रीय एकता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने के बारे में जानकारी दी। वहीं कठुआ नगर परिषद के प्रधान नरेश शर्मा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि भेंट की। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला प्रधान प्रेमनाथ डोगरा ने परमिट सिस्टम को खत्म करने में उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर अस्पताल की अधीक्षक डॉ. संगीता, पार्षद राहुल देव शर्मा, सरपंच राजिंदर ठाकुर के अलावा कई अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed