फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Doctor's post vacant in PHC Loang, patients are in trouble

Kathua News: पीएचसी लोआंग में नहीं है डॉक्टर

Thu, 01 May 2025 01:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 01 May 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Doctor's post vacant in PHC Loang, patients are in trouble
हेल्थ सेंटर पर 6000 से अधिक की आबादी निर्भर, डॉक्टर की कमी से मरीजों को आ रही दिक्कतें
विज्ञापन


कठुआ। बनी-भद्रवाह मार्ग से सटे बनी क्षेत्र स्थित लोआंग के प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पीएचसी) में डॉक्टर का पद खाली होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस हेल्थ सेंटर पर 6000 से अधिक की आबादी निर्भर है, लेकिन डॉक्टर की कमी के कारण मरीजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों का कहना है कि आपातकालीन स्थिति में मरीजों को तत्काल इलाज नहीं मिल पाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि लोआंग पीएचसी में जल्द से जल्द डॉक्टर की नियुक्ति की जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन


लोआंग में जब भी किसी को समस्या होती है। ऐसे में उन्हें प्राइवेट क्लीनिक से महंगे इलाज का सहारा लेना पड़ता है या फिर बनी अस्पताल जाना पड़ता है, जो यहां से 15 किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मद जहांगीर, स्थानीय निवासी
------------------------------------------

सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं सिर्फ कागजों तक सीमित हैं। लोआंग जैसे दूरदराज के क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
तौहीद मलिक, स्थानीय निवासी
------------------------------------------
गर्भवती महिलाओं को प्रसव के समय या नियमित जांच के लिए 15 किलोमीटर दूर बनी अस्पताल जाना पड़ता है। जब आपातकालीन हालात होते हैं तब ये समस्या और भी भयावह हो जाती है।
अबेदुल्ला वानी, स्थानीय निवासी
------------------------------------------
कोट
लोआंग प्राइमरी हेल्थ सेंटर में एक एमबीबीएस डॉक्टर का पद स्वीकृत है, जो इस समय खाली पड़ा है। शेष नर्सिंग और अन्य स्टाफ की नियुक्ति कर दी गई है। इस समस्या की जानकारी हमने उच्चाधिकारियों को भेज दी है।

- डॉ. देवराज, बीएमओ बनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed