{"_id":"6722919ca1abb02813023d44","slug":"diwali-gmc-kathua-ready-for-emergency-situation-kathua-news-c-201-1-knt1006-114491-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: आपात स्थिति से निपटने के लिए जीएमसी कठुआ में रहेंगे व्यापक इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: आपात स्थिति से निपटने के लिए जीएमसी कठुआ में रहेंगे व्यापक इंतजाम
विज्ञापन
- छह डॉक्टरों के साथ आवश्यक पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती, इमरजेंसी ऑपरेशन थियेटर किया तैयार
- जीएमसी प्रधानाचार्य की अपील, जितना हो सके पटाखे चलाने से गुरेज करें लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। दीपावली पर पटाखों से जलने सहित किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) कठुआ में सभी आवश्यक इंतजाम कर लिए गए हैं।
जीएमसी कठुआ के प्रधानाचार्य डॉ. सुरिंदर कुमार अत्री ने बताया कि अस्पताल के रोस्टर को मेंटेन रखने के साथ सर्जरी विभाग को अलर्ट कर दिया गया है। दिवाली पर होने वाले हादसों में ज्यादातर मामले आग लगने व जलने के हो सकते हैं। इसके लिए इमरजेंसी चिकित्सा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है। सभी आवश्यक दवाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाया गया है। ड्यूटी रोस्टर के अनुसार हर समय छह डॉक्टरों के साथ आवश्यक पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई है।
इसके साथ-साथ अस्पताल का इमरजेंसी ऑपरेशन थियेटर भी किसी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार कर लिया गया है, जहां सर्जरी विभाग पूरी तरह से सजग रहेगा। अस्पताल में की गई इस व्यवस्था की निगरानी का जिम्मा सीएमओ को दे दिया है, जो वहां तैनात रहेंगे। आतिशबाजी के कारण लोगों को और भी कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आ सकती हैं, जिसमें सांस लेने में दिक्कत के साथ खांसी व त्वचा से जुड़े मामले हो सकते हैं। लिहाजा लोगों से अपील की जाती है कि जितना ज्यादा से ज्यादा हो सके, पटाखे चलाने से गुरेज करें। अगर चलाने हैं तो खुले स्थान पर मास्क का उपयोग करते हुए चलाएं। खासकर बच्चों को अकेले पटाखे न चलाने दें।
पटाखा बाजार में एंबुलेंस व फायर टेंडर तैनात
उधर शहर के रामलीला मैदान में सजे पटाखा बाजार में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम दिखाई दिए। यहां जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंबुलेंस तैनात कर दी गई है जबकि आग लगने जैसी घटना से निपटने के लिए फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज की ओर से फायर टेंडर भी तैनात किया गया है।