फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Diwali Celebrate Today, Heavy Rush in Market of Kathua

Kathua News: आज मनाया जाएगा दीपोत्सव, दिन भर बाजार में रही रौनक

विज्ञापन
Diwali Celebrate Today, Heavy Rush in Market of Kathua
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जिले में रोशनी का पर्व दीपावली वीरवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। लोगों ने अपने घरों को सजा लिया है और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की तैयारी मुकम्मल कर ली है।
वहीं, दीपोत्सव को लेकर व्यापारिक प्रतिष्ठानों, बाजारों, सरकारी इमारतों और चौक-चौराहों पर बिजली की रंगीन लाइटों से की गई सजावट सभी का मन मोह रही हैं। इस दिन जहां मां लक्ष्मी और गणेश जी की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी। वहीं, युवा पूजा-अर्चना के बाद आतिशबाजी का जमकर मजा लेने के लिए उत्सुक दिखाई दे रहे हैं। पर्व की पूर्वसंध्या पर शहर के बाजारों में काफी चहल-पहल रही। लोगों ने मिठाइयों, पटाखों की जमकर खरीदारी की। देर रात तक बाजारों में रौनक देखने को मिली।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में बाजारों में ग्राहकों की आमद से व्यापारी वर्ग भी उत्साहित दिखा। दुकानों पर काफी भीड़ रही। सुबह से शुरू होने वाला यह क्रम देर रात तक जारी रहा है। दुकानदारों को दीपावली के दौरान अच्छा कारोबार होने का अनुमान है। बुधवार को शहर के बाजार में सबसे ज्यादा भीड़ मिट्टी के दीपक और मूर्तियां बेचने वालों की दुकानों पर दिखी। वहीं इसके अलावा मिठाइयों, फलों, किराना की दुकानों पर खूब रौनक दिखी। शहर में पूजा सामग्री का सामान बेचने वालों के चेहरे भी खिले रहे। घरों की सजावट के लिए कई डिजाइन वाली वस्तुएं बाजार में उपलब्ध हैं। इस बार पर्व पर एक-दूसरे को उपहार के तौर देने के लिए पैक्ड फूड का रुझान ज्यादा दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed