फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Discussion with workers regarding district president election, advice to avoid factionalism

Kathua News: जिलाध्यक्ष चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से विमर्श, गुटबाजी से बचने की सलाह

विज्ञापन
Discussion with workers regarding district president election, advice to avoid factionalism
संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी ने कठुआ में कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इसमें आगामी जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। इसमें पर्यवेक्षक ने पार्टी कार्यकर्ताओं को गुटबाजी से बचने की सलाह दी। वह जिले के 19 ब्लॉक अध्यक्षों में केवल तीन की मौजूदगी पर हैरान दिखे।
विज्ञापन

उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने इस बैठक में पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई। उन्होंने कार्यकर्ताओं के विचारों को सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि वह अपनी रिपोर्ट पूरी निष्पक्षता के साथ पार्टी हाईकमान को भेजेंगे जिसके बाद ही जिलाध्यक्ष के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी।
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पार्टी में बदलाव की दिशा में इस पहल की सराहना की। कई कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसी बैठकों से सभी की राय शामिल हो पाती है। नगर परिषद के पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह बब्बी ने हाईकमान द्वारा चुने गए किसी भी व्यक्ति को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया, लेकिन साथ ही ज़ोर दिया कि पार्टी को गंभीरता से विचार करना होगा ताकि किसी एक नाम की घोषणा से गुटबाज़ी को बढ़ावा न मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर यशपाल आर्य ने चिंता व्यक्त की कि जिले के 19 ब्लॉक अध्यक्षों में से केवल तीन ही बैठक में उपस्थित हुए। उन्होंने कहा यह स्थिति ऐसी है कि सेनापति तो हैं लेकिन सुनने वाले नहीं। हमें इसे बदलना होगा। उन्होंने मौजूदा भाजपा सरकार पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि देश की स्थिति से सभी वाकिफ हैं और इसे बदलने के लिए कांग्रेस को पूरी सक्रियता दिखानी होगी।

बैठक में कठुआ नगर परिषद के पूर्व प्रधान नरेश शर्मा, ब्लॉक प्रधान विशु अंदोत्रा, चरणजीत सिंह भोला, ज़िला प्रधान पंकज डोगरा, योगराज, पंकज शर्मा, नरेंद्र खजुरिया, निर्दोष शर्मा सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed