{"_id":"6823aaf2ad3c27320c052b7e","slug":"discussion-with-officials-to-start-bsnl-tower-kathua-news-c-201-1-knt1008-120086-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बीएसएनएल टावर शुरू करने के लिए अधिकारियों से की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बीएसएनएल टावर शुरू करने के लिए अधिकारियों से की चर्चा
Wed, 14 May 2025 01:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 14 May 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
सरथल में लगा बीएसएनएल का टावर। संवाद
- फोटो : kathua
संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। सरथल क्षेत्र में बीएसएनएल टॉवर की कार्यप्रणाली से जुड़ी समस्या को लेकर एसडीएम बनी संदीप कुमार ने बीएसएनएल अधिकारियों से संपर्क कर बीएसएनएल टावर शुरू करने के लिए अधिकारियों के साथ चर्चा की। बीएसएनएल अधिकारियों ने एसडीएम बनी को बताया कि टॉवर पूरी तरह से तैयार है, और उसका परीक्षण भी सफलतापूर्वक किया जा चुका है। और सैटेलाइट फ़्रीक्वेंसी से जुड़ी एक तकनीकी दिक्कत आ रही है, जिसकी देखरेख बंगलौर स्थित संबंधित विंग द्वारा की जा रही है। यह समस्या जल्द ही या कुछ दिनों के भीतर हल कर ली जाएगी, जिसके बाद टॉवर को सक्रिय कर दिया जाएगा।
स्थानीय नागरिक राकेश कुमार ने कहा, हम लंबे समय से टॉवर के संचालन का इंतज़ार कर रहे हैं। आशा है अब यह जल्दी कार्यरत होगा और हमें नेटवर्क की समस्या से राहत मिलेगी। संजीव परिहार ने कहा, सरथल एक सुंदर पर्यटन स्थल है, लेकिन नेटवर्क की सुविधा न होने से पर्यटकों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। टॉवर के सक्रिय होने से ना सिर्फ स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।