{"_id":"671ff0641a0d41888009a334","slug":"dhanteras-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-114428-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: धनतेरस पर बाजारों में आज होगी धनवर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: धनतेरस पर बाजारों में आज होगी धनवर्षा
Tue, 29 Oct 2024 01:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 29 Oct 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
धन तेरस के लिए दुकानों की सजावट व्यवसायियों ने की पूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेढ़ महीने में 65 से 81 हजार प्रति दस ग्राम पहुंचा सोना
बावजूद इसके खरीदारों की संख्या बढ़ी, निवेश के रूप में भी हो रही खरीदारी, बर्तन स्टोर भी सजे
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। धनतेरस पर होने वाले कारोबार को देखते हुए शहर में बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, फर्नीचर और घरेलू उपयोग की वस्तुओं की दुकानें गुलजार हैं। खास तौर से धनतेरस पर होने वाली स्वर्ण आभूषणों और बर्तनों की खरीदारों को लेकर दुकानदार भी पूरी तरह से तैयारी किए बैठे हैं। पिछले डेढ़ महीने में 24 कैरेट सोना 65 हजार प्रति दस ग्राम के भाव से वर्तमान में 81 हजार रूप प्रति दस ग्राम तक पहुंच गया है।
तेजी के बाद भी शहर के स्वर्ण व्यापारी अच्छी खासी खरीदारी का अनुमान लगाए बैठे है। शादियों से लेकर त्योहारों के इस सीजन में सोने का व्यापार पिछले साल के मुकाबले तीस से चालीस फीसदी तक बढ़ गया है। ज्यादातर लोग इस साल निवेश के तौर पर सोने की खरीदारी कर रहे हैं। आभूषणों की जगह सोने की सिक्कों की खरीद बढ़ी हुई नजर आ रही है।
मंगलवार को धनतेरस के मौके पर खरीदारी और भी बढ़ने का अनुमान है। इसी तरह से इलेक्ट्राॅनिक्स, ऑटोमोबाइल और बर्तन बाजार में भी दिवाली की बूम देखने को मिल रही है। मंगलवार को धनतेरस पर मुख्य रूप से होने वाली बर्तनों की खरीददारी को देखते हुए दुकानदारों में उत्साह के साथ अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। ज्यादातर दुकानदारों ने दुकानों के बाहर नई आइटमें सजाई हैं। ग्राहकों ने सोमवार शाम को भी दुकानों पर बर्तनों आदि की खरीदारी की। गिफ्ट आइटमों की दुकानें भी घर को सजाने के सामान से भर गई हैं। यहां अलग-अलग प्रकार की फेंसी लाइटें, झालरें और फूलों की लड़ियों से दुकानें भरी हुई हैं। वहीं, पारंपरिक मिट्टी के दीपों की सजी दुकानें रोशनी के पर्व के आगमन की सूचना दे रही है।
विज्ञापन
सोने की कीमत में तेजी आई है। स्थानीय लोग 22 कैरेट सोने की ही खरीद करते हैं। पिछले साल के मुकाबले कीमतें बढ़ने के बाद भी व्यापार अधिक हो रहा है। सोने के सिक्कों की खरीदारी लोग निवेश के लिए कर रहे हैं।
अभिषेक शर्मा, आभूषण विक्रेता
-- -- -