फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Devotees worshiped Kanjaks on Ashtami

Kathua News: अष्टमी पर श्रद्धालुओं ने किया कंजकों का पूजन

Sun, 06 Apr 2025 12:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 06 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Devotees worshiped Kanjaks on Ashtami
अष्टमी पर कंजक पूजन करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : kathua
देवी मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, शाम के समय किया पवित्र साख का विसर्जन
विज्ञापन

कठुआ। चैत्र नवरात्र की महाष्टमी पर जिले के देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही। वहीं, इस दौरान सुबह से ही कंजक पूजन किया गया और शाम को पवित्र साख का विसर्जन किया गया। शनिवार को जिलेभर के मंदिरों में लगने वाले माता के जयकारों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।
महाष्टमी के चलते सुबह से जगह-जगह कंजकों के पूजन की परंपरा का निर्वहन किया गया। इसमें कुछ श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जाकर माता के स्वरूप का पूजन किया तो कुछ ने घरों में आमंत्रित किया। यहां उनके पांव पखारने के बाद विधिविधान से पूजन किया। शाम होने के बाद श्रद्धालुओं ने प्रथम नवरात्र को बीजी गई साख का जलस्रोतों के पास पहुंचकर विसर्जन किया।
विज्ञापन

उधर, जिले के पहाड़ी उपमंडल स्थित जोड़ेयां माता के दरबार में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर माता के समक्ष माथा टेका। मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रम में भी लोगों ने भजनों पर झूमते हुए खुशी का इजहार किया। इसके अतिरिक्त नगरी स्थित माता बाला सुंदरी मंदिर परिसर में भी श्रद्धालुओं को दर्शन करने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। शहर के बीचोबीच स्थित माता आशापूर्णी मंदिर और जसरोटा स्थित काली माता मंदिर, लखनपुर स्थित किले वाली माता मंदिर परिसर में भी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जिले के दूरदराज इलाकों में स्थित ऐतिहासिक प्राचीन मंदिरों में शुमार शक्ति माता मंदिर बनी, बनखंडी माता मंदिर महानपुर, चंचलो माता बसोहली, जसरोटा स्थित काली माता मंदिर, बिलावर के सुकराला माता मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed