{"_id":"686044ca756f4ec94f0d0bed","slug":"devotees-from-different-parts-of-the-country-started-to-visit-baba-barfani-kathua-news-c-201-1-knt1008-121453-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: देश के अलग-अलग हिस्सों से बाबा बर्फानी की यात्रा के लिए निकलने लगे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: देश के अलग-अलग हिस्सों से बाबा बर्फानी की यात्रा के लिए निकलने लगे भक्त
Sun, 29 Jun 2025 01:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 29 Jun 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
राजस्थान से जम्मू कश्मीर के लिए निकले बाबा बर्फानी के भक्त। संवाद
- फोटो : mathura
पहले जत्थे के साथ करेंगे दर्शन
कठुआ। तीन जुलाई को पहले जत्थे के साथ श्री अमरनाथ यात्रा में शामिल होने के लिए भक्त अपने अपने राज्यों से निकलना शुरू हो गए हैं। चोमू राजस्थान से भक्तों का पहला जत्था शनिवार को जम्मू कश्मीर के लिए रवाना हुआ। समाजसेवी कपिल कटारिया ने बताया कि अमरनाथ पवित्र स्थान है जहां शिव शंकर ने पार्वती जी को अमर कथा सुनाई थी बताया जाता है कि आज भी दो कबूतरों के दर्शन भक्तों को होते हैं। अमरनाथ गुफा में यह भी प्रकृति का ही चमत्कार है कि शिव की पूजा वाले विशेष दिनों में बर्फ के शिवलिंग अपना आकार ले लेते हैं। यहां मौजूद शिवलिंग किसी आश्चर्य से कम नहीं है। पवित्र गुफा में एक ओर मां पार्वती और श्रीगणेश के भी अलग से बर्फ से निर्मित प्रतिरूपों के भी दर्शन किए जा सकते हैं। इसलिए बड़ी संख्या में यात्री वहां गुफा के पवित्र दर्शन करने को पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि भक्ताें में भारी उत्साह है। सुरक्षा को लेकर निश्चिंत हैं और इस बार पिछले साल से भी ज्यादा भक्त यात्रा पर पहुंचेंगे। इस मौके पर राजकुमार,मेजर , स्वाति,रोहित,लालू यादव,मनु, अभिषेक,लक्की और अन्य मौजूद रहे।