फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Devotees engaged in Maha Aarti in the court of Jodaya Mata

जोड़ेयां माता के दरबार में महाआरती में जुटे श्रद्धालु

विज्ञापन
Devotees engaged in Maha Aarti in the court of Jodaya Mata
जोडे़यां माता के दरबार पर दशहरा पर उमड़े भक्त। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। शुक्रवार को जोड़ेयां माता के दरबार पर हर वर्ष की तरह दशहरा पर्व पर महाआरती की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने उपस्थिति दर्ज करवाई और माता के दरबार पर शीश भी नवाया। स्थानीय स्तर पर सजी दुकानों से लोगों ने जरूरत का सामान भी खरीदा। जोडे़यां माता वेलफेयर कमेटी और जोडे़यां माता मंदिर ट्रस्ट बांजल की ओर से दशहरा पर्व पर भक्तों के लिए इंतजाम को सुनिश्चित किया गया था।
विज्ञापन

वहीं पिछले नौ दिनों से अपनी भेंटों से मां का गुणगान कर रहे गायक लेख राज ने समा बांधे रखा। माता के दरबार पर शुक्रवार सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। जोड़ेयां माता के भवन पर महाआरती की गई जिसके उपरांत भक्तों ने ऋयूशर के वृक्ष पर मनोकामना स्वरूप चुनरी बांधी। परंपरा के अनुसार किसानों ने पहली फसल का एक हिस्सा मां के दरबार पर चढ़ाया और अगले साल भी बेहतर फसल होने की कामना की। भक्तों ने माता के दरबार में अपना शीश नवाया। कमेटी ने विधिपूर्वक कन्या पूजन कर लंगर समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed