फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Deputy CM furious at illegal miners

Kathua News: अवैध खनन करने वालों पर भड़के डिप्टी सीएम

Mon, 24 Mar 2025 01:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 24 Mar 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM furious at illegal miners
जुथाना में निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण करते उपमुख्यमंत्री। संवाद - फोटो : kathua
बोले -चाहे कोई भी हो किसी को बख्शा नहीं जाएगा, जुथाना पुल का निरीक्षण कर गुणवत्ता पर उठाया सवाल
विज्ञापन

कठुआ। शहर के राम लीला मैदान में विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर आयोजित बलिदान दिवस पर शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के श्रद्धांजलि देने पहुंचे उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी अवैध खनन करने वालों को दो टूक जवाब दिया है।
चौधरी ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति विशेष, कोई फर्म या कोई भी हो मेरा नाम लेकर अवैध खनन कर रहा है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। चौधरी ने कहा कि रावी और अन्य दरिया जम्मू-कश्मीर की संपत्ति है, इसे किसी बाहर वालों को लूटने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि अगर कोई सुरेंद्र चौधरी का नाम लेकर कोई अन्य चौधरी अवैध खनन कर रहा है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिर चाहे वो मेरा सगा संबंधी ही क्यों न हो। उन्होंने खनन विभाग और जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि रावी दरिया अवैध तरीके से चल रहे स्टोन क्रशर को पहले ही ब्लैक लिस्ट कर दिया है, अगर फिर भी अवैध तरीके से कारोबार कर रहे है, तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्थानीय लोगों और मीडिया बंधु से आग्रह किया है कि अगर उनके आसपास कहीं भी अवैध खनन मामला संज्ञान में आता है तो इसकी सूचना सरकार तुरंत पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि जबसे उन्होंने बीते महीने रात के 11 बजे रावी दरिया पहुंच कर अवैध तरीके से खनन करने वालों स्टोन क्रशरों पर कार्रवाई की है, तब से कुछ हद अवैध खनन के खिलाफ नकेल कसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि रावी और अन्य दरिया जम्मू-कश्मीर की संपत्ति है, इसे किसी बाहर वालों को लूटने नहीं दिया जाएगा। अगर कोई कानून के मुताबिक वैध तरीके से खनन करेगा, तो एनसी सरकार हर तरह से उनके साथ खड़ी है। इन दरिया से निकलने वाली संपदा पर अगर किसी का हक है तो वह जम्मू-कश्मीर की जनता का है। उमर अब्दुल्ला की सरकार प्रतिबद्ध है कि जो जनता है वे उसे मिलना चाहिए।


जसरोटा के जुथाना में उज्ज दरिया पर बन रहे पुल का भी उपमुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया है। इस मौके पर उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुल निर्माण में गुणवत्ता पर कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। क्योंकि उपमुख्यमंत्री को स्थानीय लोगो से शिकायत मिली थी कि जुथाना पुल निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया है। निर्माणाधीन पुल और सड़क की बिना सुरक्षा दीवार खड़ी किए ही संबंधित विभाग की ओर तारकोल बिछाने का काम किया जा रहा है। मौके पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने तारकोल बिछाने के काम को रोकने का निर्देश दिया है। अधिकारियों से कहा कि पहले शेष कार्य को पुरा किया जाए, फिर तारकोल बिछाया जाए। इस मौके पर उन्होंने स्थानीय लोगों की शिकायतों को भी सुना और अधिकारियों को जल्द उनका निपटारा करने का निर्देश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed